रांची.रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सूचना देने वाली प्रणाली ही ध्वस्त हो गई है। रांची और हटिया स्टेशन पर दो दिनों से ट्रेन की सही सूचना यात्रियों तक नहीं पहुंचाई जा रही है। बुधवार को भी पटना से रांची आई जनशताब्दी एक्सप्रेस तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर आई, लेकिन अनाउंसमेंट दो नंबर प्लेटफॉर्म का किया गया।
पटना जा रहे यात्री सुरेश यादव और परीक्षार्थी अमित कुमार ने बताया कि यात्रियों के अलावापरीक्षार्थियों की भीड़ भी थी। अब ऐसे में दूसरे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भीड़ की वजह से धक्का-मुक्का भी हो गई। दूसरी ओर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आई झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में घटी। जब परीक्षार्थी की भीड़ स्लीपर क्लास में चढ़ने की कोशिश करने लगे तो प्लेटफॉर्म पर तैनात पुलिस जवान से झड़प हो गई। परीक्षार्थियों ने कहा कि पुलिस ने डंडा भी चलाया है, पर रांची जीआरपी थाना इंस्पेक्टर ने कहा कि परीक्षार्थी स्लीपर क्लास में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें रोका गया, मारपीट नहीं की गई है।
एक दिन पहले भी हटिया में प्लेटफॉर्म बदला था
मंगलवार को हटिया स्टेशन पर तपस्विनी एक्सप्रेस और धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदल दिया गया था। लेकिन यात्रियों को सही सूचना नहीं दी गई।
परीक्षार्थियों की भीड़ थी पर डंडा नहीं चलाया
ट्रेन का सही प्लेटफॉर्म पर अनाउंसमेंट किया गया था। परीक्षार्थियों की भीड़ थी, लेकिन पुलिस ने कोई डंडा नहीं चलाया। -नीरज कुमार, सीपीआरओ, रांची रेल मंडल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2SjOkv2 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder