Bu Blogda Ara

31 Ocak 2019 Perşembe

माइंस कर्मी की लाठी डंडे से पीटकर हत्या, मजदूरों ने बंद किया काम

{content:

गुमला. घाघरा व सेन्हा प्रखंड के सीमावर्ती इलाके में स्थित हिंडालको सेरेंगदाग माइंस क्षेत्र कॉलोनी में हिंडाल्को कर्मी 50 वर्षीय जयकांत सिंह की गुरुवार रात लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रात लगभग 11 बजे की है। शुक्रवार सुबह हत्या के विरोध में हिंडालको माइंस में खनन और परिवहन का कार्य को मजदूरों ने बंद कर दिया। घटना की सूचना के बाद दोपहर एक बजे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

  1. घटनास्थल पर हिंडालको कंपनी के 30 सुरक्षा गार्ड के अलावे कई कर्मचारी रहते हैं लेकिन घटना के संबंध में किसी को कोई जानकारी ही नहीं। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि जयकांत सिंह हिंडालको कंपनी के कर्मचारी थे। पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से सेरेंगदाग माइंस में कार्यरत थे। जयकांत गांव के ही हिंडालको कम्पनी में कार्यरत ब्लास्टर बाबूलाल उरांव के घर शादी समारोह में भाग लेने के लिए कल शाम गए थे। जिसके पास वापस आकर अपने कमरे में जाकर सो गए। सुबह में हिंडालको कंपनी के सुरक्षा गार्ड जयमंगल उरांव ने देखा कि उनका शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद इसकी सूचना माइंस मैनेजर अखिलेश कुमार सिन्हा को दी गई। इसके बाद अखिलेश कुमार सिन्हा ने पुलिस को सूचना दी। मृतक मूल रूप से बिहार के बिहटा जिले के रहने वाले थे। घटना की सूचना उनके परिवार वालों को दे दी गई है।

  2. मृतक के साथी कर्मियों का कहना है कि कंपनी में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था नहीं कराई जाती है। अपराधी लगातार इस इलाके में घूमते रहते हैं। कई बार कई कर्मियों की पिटाई भी कर चुके हैं। बावजूद यहां पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। जब तक जान माल की सुरक्षा की गारंटी हिंडालको व प्रशासन नहीं लेगी तब तक खनन व परिवहन का कार्य बंद रहेगा।

  3. हिंडालको सेरेंदाग माइंस के प्रबंधक अखिलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना किस तरह से घटी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस का पिकेट है। जहां 35 की संख्या में जैप के जवान रात दिन रहते हैं। वहीं घटनास्थल से महज 10 फीट की दूरी पर हिंडालको कंपनी के सुरक्षा गार्ड 30 की संख्या में रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      घटनास्थल पर पड़ा शव।
      , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2CYXWBV , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी, नहीं मिला कोई कोई आपत्तिजनक सामान

{content:

रांची. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस ने अचानक छापेमारी की। जेल में छापेमारी की सूचना पर कैदियों के बीच हड़कंप मच गई। लगभग 2 घंटे तक चले इस छापेमारी अभियान में पुलिस के जवानों ने कैदी वार्ड में घुसकर एक-एक कैदी की गहन तलाशी ली। हांलाकि कहीं से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

ये थे छापेमारी में शामिल

डीसी राय महिमापत रे के अलावा इस छापेमारी में एसएसपी अनीश गुप्ता, सिटी एसपी सुजाता बिनापानी, कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल, हटिया डीएसपी विनोद रवानी, सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडे, जेल अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी कोतवाली, जेलर सीपी सुमन, इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल, खेलगांव ओपी प्रभारी मोहन कुमार के अलावा पुलिस के जवान मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेल में छापेमारी के दौरान डीसी राय महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता मौजूद रहे।
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2G0DdS9 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

मुख्यमंत्री एकादश ने स्पीकर एकादश को 42 रनों से हराया, रघुवर दास ने भी की बल्लेबाजी

{content:

रांची. विधानसभा सत्र के दौरान पक्ष आैर विपक्ष के नेताओं की तू-तू, मैं-मंै आैर हो हल्ला के बीच मंत्रियों-विधायकों ने गुरुवार को क्रिकेट मैच खेला। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बिरसा मुंडा स्टेडियम में मुख्यमंत्री इलेवन आैर स्पीकर इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। ग्राउंड में इनकी जोड़ियां और टीम स्पिरिट देखते बन रही थी। इस दौरान दोनों टीमों की तरफ से खूब चौके-छक्के जड़े गए। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बल्लेबाजी की और अपनी टीम का लगातार उत्साहवर्धन करते रहे।

  1. ट्रॉफी के साथ मुख्यमंत्री एकादश की टीम।

    मुख्यमंत्री की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 12 ओवर के खेल में मुख्यमंत्री के बल्लेबाजों ने 22 चौके आैर चार छक्के जड़े। यानि टीम ने सिर्फ चौके-छक्कों से ही 112 रन जोड़ लिए। टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर सामने वाली टीम के लिए 153 रनों का स्कोर खड़ा किया।

  2. बल्लेबाजी करते विधायक नवीन जायसवाल।

    नवीन जायसवाल ने टीम के लिए सबसे अधिक 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रंधीर सिंह ने 34, नीलकंठ सिंह मुंडा ने 34, अमित मंडल ने 26 रन बनाए। इसके जवाब में स्पीकर की टीम 12 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन ही बना सकी। कुल नौ चौके व सात छक्के बल्लेबाजों ने मारे। टीम की ओर से कुणाल षाडंगी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को हार से बचा नहीं सके। प्रदीप यादव ने 29 आैर इरफान अंसारी ने 20 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर अमित मंडल, बेस्ट बैट्समैन नवीन जायसवाल बने। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता आैर उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      बल्लेबाजी के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास।
      , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2CYZ0Wm , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

Kumbh Mela 2019 Quiz: मौनी अमावस्या के दिन व्रत रखने वालों को किस एक नियम का पालन करना चाहिए?

{content: Kumbh Mela 2019: कुंभ मेले (Kumbh Mela) में अगला शाही स्नान 4 फरवरी (Shahi Snan) को है. उस दिन मौनी..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2G0zvIg, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

कर्मचारियों को तोहफा: बजट में मोदी सरकार ने ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर की 20 लाख रुपए

{content: Budget 2019: 'ग्रेच्युटी का भुगतान (संशोधन) अधिनियम, 2018' के लागू होने से पहले..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2HJSGYD, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

अब गोवा में Beach पर नहीं पी पाएंगे शराब, देना होगा इतने हजार रुपये का जुर्माना

{content: गोवा विधानसभा ( Goa Assembly) ने गुरुवार को गोवा टूरिस्ट प्लेस (Goa Tourist Place ) (प्रोटेक्शन..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2t1m4zo, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga Box Office Collection Day 1: सोनम-अनिल कपूर की फिल्म कमाएंगी इतने करोड़, जानें

{content: 1994 में आई फिल्म '1942 ए लव स्टोरी' को आगे बढ़ाते हुए अब अनिल कपूर अपनी बेटी के साथ..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2Bd5TDy, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

1 February in History: भारत की महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की हादसे में मौत, हज में भी गवाई 250 लोगों ने जानें

{content: 1 February in History: भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने आस्ट्रेलियन ओपन..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2D3LBfE, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: किसानों को प्रति वर्ष दिए जाएंगे 6000 रुपये, तीन किस्तों में मिलेंगे पैसे

{content: Budget 2019: वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने साल 2019-20 का अंतरिम बजट पेश करने से पहले अपने..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2S5gvP9, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

सपना चौधरी ने 'मूड बना लो, जमकर कश लगा लो' पर Dance से उड़ाया गरदा, बार-बार देखा जा रहा Video

{content: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) भोजपुरी (Bhojpuri)-पंजाबी (Punjabi)-हरियाणवी (Haryanvi) सिनेमा में पहले ही..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2GepOVV, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Thackeray Box Office Collection Day 7: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'ठाकरे' से निकाली लागत, पहले हफ्ते कमा डाले इतने करोड़

{content: ऐसे में अब आने वाले दिनों में फिल्म 'ठाकरे' सिर्फ मुनाफा ही कमाएगी. 20 करोड़..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2MLaj99, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

SSC GD Admit Card: जानिए कब जारी होगा कॉन्सटेबल जीडी का एडमिट कार्ड

{content: SSC (कर्मचारी चयन आयोग) जल्द ही कॉन्सटेबल जीडी के 54 हजार 953 पर होने वाली भर्ती..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2Ww9LbL, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Sarkari Naukri 2019: रेलवे में 1 लाख 31 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन

{content: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की चाह रखने वालों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) इस साल की..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2MM3FQc, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Ayurveda Hair-Care Secrets: बालों को मजबूत बनाएंगी ये 5 चीजें और नुस्खे...

{content: हम आपको बता रहे हैं ऐेसे देसी नुस्खें (Desi hair-care remedies) जो बालों में डालेंगे नई जान...., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2DM25ef, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

विदाई के समय दुल्हन ने घरवालों से कही ऐसी बात, हंसने लगा दूल्हा, वायरल हुआ VIDEO

{content: बंगाली शादी में दुल्हन ने विदाई की रस्म को ही बदल कर रख दिया. देखा जाता रहा है..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2HMmCDk, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

WhatsApp दे रहा है 1 करोड़ 77 लाख रुपये, बस करना होगा ये आसान काम

{content: व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने 'स्टार्टअप इंडिया-व्हाट्सऐप ग्रांड चैलेंज' (Startup India Whatsapp Grand..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2sVqcRo, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

CBI मामला: DSP बस्सी के ट्रांसफर पर अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव को SC का नोटिस, छह हफ्ते में मांगा जवाब

{content: डीएसपी बस्सी ने अपने पोर्ट ब्लेयर हुए तबादले को सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती दी..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2BcMvq6, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

घोड़ी पर नहीं, इस पर बैठ दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, देखते रह गए लड़की वाले, वायरल हुआ VIDEO

{content: पश्चिम बंगाल में एक ऐसी बारात निकली, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. क्योंकि इस..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2WrmbS6, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Budget 2019: मोदी सरकार के बजट से पहले ही बोले मल्लिकार्जुन खड़गे- आज केवल जुमला सामने आएगा

{content: कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बजट को पहले ही मोदी सरकार..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2TrZbAA, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

A.K. Hangal: 50 की उम्र में बने एक्टर, 98 की उम्र में दिखे सीरियल में- 'शोले' के रहीम चाचा के बारे में खास बातें

{content: A.K. Hangal Birthday Special: ए.के. हंगल (A.K. Hangal) ने 50 साल की उम्र में कैमरा फेस किया और 96 वर्ष की उम्र..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2DO2wo8, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

संसद में पेश हुआ अंतरिम बजट, पीयूष गोयल खोला आम जनता के लिए पिटारा

Newsletter Design <!--{cke_protected}%3Cmeta%20name%3D%22viewport%22%20content%3D%22width%3Ddevice-width%3B%20initial-scale%3D1.0%3B%20maximum-scale%3D1.0%3B%20user-scalable%3D0%3B%22%3E-->
This message contains graphics. If you do not see the graphics, click here to view.
12:30 PM, Fri , 1 Feb 2019

Breaking News

Viral News

Copyright @ 2017 PUNJABKESARI.IN All Rights Reserved.
If you do not wish to recive any further email from us, please unsubscribe here
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

बेहतर पुलिस सेवा को लेकर केंद्रीय गृह सचिव का मुख्य सचिव को पत्र, कहा- पुलिस के बारे में लोगों की सोच बदलने की जरूरत

{content:

रांची. केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा ने राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को पत्र लिख कर सीटिजन सेंट्रिक पुलिस सर्विस मुहैया कराने पर जोर दिया है। उन्होंने जनता को पुलिस की बेहतर सेवा उपलब्ध कराने को लेकर क्राइम विक्टिमाइजेशन सर्वे समय पर पूरा कराने का भी सुझाव दिया है। कहा है कि एेसे सर्वेक्षण से औरतों और बच्चों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की रिपोर्टिंग करने के साथ साथ संवेदनशीलता, शालीन व्यवहार और दूसरे संवेदनशील घटकों के साथ पुलिस के सिस्टम को सुधारा जा सकता है।

  1. उन्होंने पत्र में कहा है कि दूसरे राज्यों में सरकार के स्तर से किए गए पहल से सकारात्मक परिणाम आया है लेकिन जनता को मिली पुलिस सेवा के सकारात्मक विश्लेषण से ही इसके वास्तविक प्रभाव और परिणाम की समीक्षा हो सकती है। केंद्रीय गृह सचिव ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा भी जनता के हित में पुलिस सेवा देने की दिशा में पहल करते हुई कई कदम उठाए गए हैं। पुलिस की जन उपयोगी सेवा पर्याप्त मैकेनिज्म की मॉनिटरिंग पर निर्भर है। लिखा है कि पुलिस को ऐसा माहौल बनाना चाहिए कि लोग वैसे क्षेत्र में, जहां वे प्रत्यक्ष रूप से अपराध से प्रभावित न हों, वहां स्वेच्छा से पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराएं। यह काम मुख्य रुप से सभ्य नागरिकों में विश्वास उत्पन्न करके किया जा सकता है। पुलिस के बारे में लोगों की सोच में बदलाव कर किया जा सकता है। इससे त्वरित गति से आपराधिक मामलों को निष्पादित किया जा सकता है।

  2. केंद्रीय गृह सचिव ने कहा है कि केंद्र सरकार ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआर एंड डी) पहले से ही फर्स्ट पैन इंडिया क्राइम विक्टिमाइजेशन सर्वे करा रही है। इसके लिए नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकॉनोमिक रिसर्च का चयन करते हुए उसे नाै माह में काम पूरा करने को कहा गया है। यह सर्वे 173 जिले के 1.2 लाख हाउस होल्ड को नमूना के तौर पर कवर करेगा। सर्वे का मुख्य उद्देश्य जमीन स्तर पर अपराध की सूचना और उनकी रिकार्डिंग से संबंधित मूल्यांकन करना होगा। यह पुलिस से संबंधित लोगों की पुलिस के प्रति जनसाधारण की दृष्टि और धारणा, उनकी आकांक्षाओं और जरूरतों के समुचित समाधान में सहायक होगा। यह जनता के संतुष्टिकरण के स्तर को बढ़ाएगा। इन सर्वेक्षण के आधार पर आमूल चूल सुधार हो सकता है। पूर्व में दिल्ली पुलिस ने क्राइम विक्टिमाइजेशन सर्वे कराया है। इसके परिणाम व विश्लेषण के आधार पर पुलिस व्यवस्था में आश्चर्यजनक सुधार आया है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा। (फाइल फोटो)
      , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Uy0zlj , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

रांची के 92 केंद्रों में 102 सेविका और सहायिका की होगी नियुक्ति

{content:

रांची. रांची जिले के 92 आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर बहाली होगी। जिला प्रशासन ने आम सूचना जारी कर दी है। 92 आंगनबाड़ी केंद्रों में 50 सेविका और 52 सहायिकाओं का चयन होगा। 59 सौ रुपए सेविका को और 2950 रुपए सहायिका को वेतनमान मिलेगा। सेविका व सहायिकाओं का चयन आमसभा से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति करेगी।

4 से 27 फरवरी तक चलेगी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया की शुरुआत 4 से 27 फरवरी तक चलेगी। सबसे पहले कांके प्रखंड के पतरातू आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सहायिका का चयन होगा। सेविका और सहायिकाओं का चयन होने से केंद्रों का संचालन सुचारू रूप से होने के साथ सरकार की योजनाएं ठीक ढंग से संचालित होंगी।

कहां कितने आंगनबाड़ी केंद्र में होनी है नियुक्तियां
कांके - 4, रातू- 13, मांडर- 7, लापुंग- 5, बुढ़मू- 8, इटकी- 8, बेड़ो- 14, नामकुम- 4, सोनाहातू- एक, तमाड़- 6, रांची सदर- 9, चान्हो- 3, सिल्ली- 3, बुंडू- 4, अनगड़ा- 3।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi sevika and sahayika will be recruit in 92 centers
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2S6k33W , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

स्कूल में बच्चों को परोसी गई खिचड़ी में मिला सांप, देखते ही भागने लगे बच्चे, टीचर्स हुए हैरान

{content: Maharashtra में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक सरकारी प्राइमरी स्कूल..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2G0rtPz, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Budget: जब मनमोहन सिंह ने सुनाई शायरी, बजट के दौरान ऐसे दिखे वित्त मंत्रियों के अंदाज

{content: 2019 Budget: बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा. बजट में वित्त मंत्री का भाषण काफी..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2B8HYFm, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Budget 2019 : मोदी सरकार का आखिरी बजट, साल 2014 में किए गए थे ये बड़े ऐलान

{content: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही मोदी सरकार आज अपना अंतिम बजट..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2S01aPT, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: छह पनडुब्बियों के स्वदेश में निर्माण को दी मंजूरी, 40 हजार करोड़ रुपए की आएगी लागत

{content: अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला खरीद मामलों पर निर्णय करने की रक्षा मंत्रालय..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2S01ez7, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Manikarnika Box Office Collection Day 7: 'मणिकर्णिका' से कंगना रनौत का कमाल, पहले हफ्ते कमाए इतने करोड़

{content: हालांकि कंगना रनौत को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, और पहले हफ्ते में..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2UA0U7b, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

जब बजट पेश करते हुए अरुण जेटली के साथ हुआ ऐसा, पहले दिया आराम फिर बैठकर पढ़ा था बजट

{content: मोदी सरकार अपने कार्यकाल का पांचवा और आखिरी बजट पेश करेगी. केंद्र सरकार 1..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2RoRcTa, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

{content: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2UDkVKb, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

सनी लियोन पति को हथकड़ी पहनाकर ले गईं जिम, और दे डाला ये चैलेंज...देखें Video

{content: सनी लियोन (Sunny Leone) इन दिनों साउथ सिनेमा में सनसनी फैलाए हुए हैं. सनी लियोन..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2t0a5ly, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Kumbh 2019: कुंभ मेले में अब जमेगा रंग, ये भोजपुरी स्टार करने जा रहा है live तांडव

{content: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सफल अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2WAlqWP, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

VIDEO: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बनाया गोल समोसा, बोले- 'पकौड़े नहीं पसंद तो समोसे तैयार हैं...'

{content: कांग्रेस महासचिव और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समोसे तलते नजर..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2RvwsZZ, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

मोदी सरकार के पास चुनाव से पहले 'चौका-छक्का' मारने का आखिरी मौका, पीयूष गोयल के पिटारे में क्या होगा खास, 10 बातें

{content: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) से पहले केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरका (PM Narendra Modi Govt)..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2MJxosJ, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

WWE की मालकिन ने किया 'हमको तुमसे प्यार है' गाने पर डांस, चुनरी डालकर ऐसे लगाए ठुमके, देखें VIDEO

{content: World Wrestling Entertainment (WWE) अमेरिका में ही नहीं दुनिया में छाया हुआ है. WWE की चीफ ब्रांड..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2S0FsLQ, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Kumbh 2019: कुंभ तीर्थयात्रियों को आने-जाने में अब नही होगी दिक्कत, शुरू हुई कैब सेवा

{content: उत्तर प्रदेश सरकार ने यहां जारी कुंभ मेले (Kumbh Mela) के दौरान पर्यटकों और..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2WrbsqO, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Budget 2019-20 Live Updates: पीयूष गोयल आज पेश करेंगे अंतरिम बजट, चुनाव से पहले लोक लुभावन घोषणाओं की है उम्मीद

{content: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) से पहले केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरका (PM Narendra Modi Govt)..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2CYuAUf, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

भारत से बेईमानी करने वाला न तो कहीं भाग सकता है और न ही दुनिया में कहीं छिप सकता है: जेटली

{content: जेटली ने यह टिप्पणी ऐसे समय की जब दुबई के कारोबारी राजीव सक्सेना और कारपोरेट..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2RZJSCt, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

कर्नाटक में फिर खतरे में गठबंधन की सरकार? कांग्रेस के रवैये पर बोले देवेगौड़ा: बहुत हुआ, अब चुप नहीं रह सकता

{content: कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन वाली सरकार कभी भारतीय जनता पार्टी की..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2HLAnCb, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

इंश्योरेंस, रियल, ऑयल एंड एनर्जी समेत इन सेक्टरों को बजट 2019 से क्या है उम्मीदें

{content: वित्त मंत्री पीयूष गोयल आज लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगे. इस बजट से कई..., title:NDTV Khabar - Latest, url:http://bit.ly/2DMH4jn, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

परिजनों का दावा-चौथी के छात्र को पुलिस ने उग्रवादी बताकर मार दिया

{content:

खूंटी.पीएलएफआई के साथ 29 जनवरी को हुई पुलिस मुठभेड़ और इसमें 5 उग्रवादियों के एनकाउंटर पर अब मारे गए लोगों के परिजनों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। मुठभेड़ में मारे गए 4 लोगों की पहचान बुधवार तक हो गई थी।

गुरुवार को पांचवें 'उग्रवादी' की शिनाख्त करने वाले परिजनों का दावा है कि वह नारंगा का रहने वाला संत थॉमस सोय था। उम्र 10 साल, मुरहू के एक स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र। संत थॉमस सोय के चचेरे भाई के मुताबिक वह 21 जनवरी से घर नहीं लौटा था। उन्होंने संत थॉमस सोय का आधार कार्ड भी मौके पर दिखाया। उधर, एडीजी आशीष बत्रा व खूंटी एसपी आलोक का दावा है कि मारा गया उग्रवादी 18-20 साल का है और जो आधार कार्ड दिखाया जा रहा है वह फर्जी है।

मंगेतर बोली- वह तो पुलिस का मुखबिर था
इसी मुठभेड़ में मारे गए 16 वर्षीय संजय ओड़ेयाकी मंगेतर का आरोप है कि संजय खुद पुलिस का मुखबिर था। 28 जनवरी को संजय ने उसे बताया कि एएसपी ने कहा है कि उग्रवादियों को पकड़वाओगे तो तुम्हें प्रतिमाह 6000 रुपये दिए जाएंगे। पुलिस ने संजय को जीपीएस भी दिया था। उधर, एएसपी अभियान अनुराग संजय ने कहा कि ये पुलिस को बदनाम करने की साजिश है।

मारा गया उग्रवादी 18-20 वर्ष का था
मेरी जानकारी में मारा गया उग्रवादी 18-20 वर्ष का है। फिर वह चौथी कक्षा का छात्र कैसे हो सकता है। जो आधार कार्ड दिखाया जा रहा है वह फर्जी है। - आशीष बत्रा, पुलिस प्रवक्ता, आईजी एसटीएफ-ऑपरेशन

अगर बच्चा था तो वहां क्या कर रहा था
जो मारे गए, वह सभी बालिग थे। किसी के भी शरीर से ये नहीं लगता कि वह 10 साल का था। फिर भी हम जांच करवा रहे हैं। रातभर पहाड़ी पर कार्रवाई हुई, वहां बच्चा क्या कर रहा था? - आलोक, खूंटी एसपी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संत थॉमस सोय की मां व शव लेने आए परिजनों का कहना था कि उन्हें नहीं पता कि वह मुठभेड़ स्थल पर कैसे पहुंचा। उन्हें लगा था कि वह मुचिया में खेल प्रतियोगिता देखने गया है।
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2HT68sW , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

गर्मी तक बिजली कटौती से राहत की उम्मीद कम, 30% तक बढ़ेगा बिल

{content:

रांची (कौशल आनंद).शहर के लोग आंधी-पानी और गर्मी में बिजली संकट से निजात के लिए डेढ़ वर्ष से हर दिन घंटों बिजली संकट झेल रहे हैं। बिजली अधिकारियों का कहना है कि आरएपीडीआरपी योजना का काम पूरा होने पर बिजली संकट से निजात मिल जाएगी। लेकिन, काम में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है।

बिजली एक्सपर्ट के अनुसार, इस गर्मी में बिजली कट से निजात नहीं मिलेगी। कम से कम 3 से 4 माह और योजना पूरा होने में लग सकते हैं। दूसरी ओर, झारखंड बिजली विद्युत निगम ने विद्युत नियामक आयोग को 20 से 30% बिजली बिल में बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। इसके लेकर गुरुवार को आयोग की बैठक हुई, जिसमें आयोग ने संकेत दिया कि बिजली बिल में बढ़ेगी। आयोग के चेयरमैन ने कहा कि प्रयास रहेगा कि किसी भी उपभोक्ता पर अत्यधिक भार न पड़े। बाद में सरकार सब्सिडी देकर उपभोक्ता को राहत दे सकती है।

बिल बढ़ोतरी पर 12 को होगी सुनवाई

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने प्रस्तावित बिजली टैरिफ प्रस्ताव 2019-20 के सुझाव और जनसुनवाई की तिथि जारी कर दी है। 12 फरवरी को रांची में आईएमए, करम टोली में जनसुनवाई होगी। इच्छुक व्यक्ति, संस्था और समूह आपत्ति व मंतव्य दे सकते हैं। ज्ञात हो कि जेबीवीएनएल ने राज्य में बिजली की दरों में 20 से 30% तक औसत बढ़ोतरी के लिए आयोग में आवेदन दिया है।

अन्य मेंटेनेंस काम की स्थिति

लक्ष्य अब तक हुआ

  • 10 नया सब स्टेशन निर्माण : 08 पूरा हुआ
  • 09 पुराने सब स्टेशन का सुधार :पूरा
  • 23 पुराने सब स्टेशनों का आधुनिकीकरण : 18 पूरा
  • 20 किमी 33 केवी नई लाइन का विस्तार : 19 किमी
  • 19.520 किमी 33 केवी लाइन रीकंडक्ट्ररिंग:10.7 किमी
  • 148 किमी 11 केवी नई लाइन का विस्तार :120 किमी
  • 23 किमी 11 केवी एरियल बंच केबलिंग : 12 किमी
  • 137 किमी 11 केवी रिकंडक्टरिंग : 123 किमी
  • 1573 नया ट्रांसफार्मर लगाना: 1464
  • 1733 आरएनएम ट्रांसफार्मर लगाना:1376
  • 755 एलटी एबी केबलिंग : 646 किमी

31 जनवरी तक करीब 20 प्रतिशत काम शेष

ये काम फरवरी तक नहीं होंगे पूरे

अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्य की स्थिति 31 जनवरी तक

  • 33 केवी अंडरग्राउंड केबललक्ष्य : 30 में 24 किमी पूरा हुआ, पर अधूरा। जहां जगह मिला, वहां पूरा बाकी जगह छोड़ दिया।
  • 11 केवी अंडरग्राउंड केबललक्ष्य : 82 किलोमीटर लक्ष्य है, जिसमें 75 किमी पूरा हुआ। यह भी अधूरा है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
आरएपीडीआरपी योजना के जीएम श्रवण कुमार ने कहा कि फरवरी के बाद थोड़ा-बहुत काम बचा तो माउथ एक्सटेंशन दिया जा सकता है। वहीं, पॉलीकैब के इंचार्ज राहुल मिश्रा ने कहा कि अंडर केबलिंग के काम में बहुत समस्या हो रही है। इसके कारण इसमें विलंब हो रहा है। पर अन्य काम फरवरी तक पूरा होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Reduce the hope of relief from power cut till summer
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2SdMlso , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

उचित कीमत न मिलने से निराश किसानों ने सड़क पर फेंके सैंकड़ों क्विंटल टमाटर

{content:

कुड़ू .सरकार किसानों की आय दोगुना करने को लेकर कई योजनाएं चला रही है, लेकिन इन योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। सब्जियों की उचित कीमत नहीं मिलने से निराश किसानों ने गुरुवार को सैंकड़ो किलो टमाटर सड़क पर फेंक दिया। किसानों ने कर्ज लेकर फसल लगायी थी, लेकिन उचित दाम नहीं मिलने से वे निराश हैं।

गुरुवार को कुड़ू में लगनेवाले सब्जी के सबसे बड़े बाजार हुरहद, मकांदू, जिंगी, सुकमार, जीमा, कुडू, नवाटोली, उडुमुदु, बारीडीह, तान, सिंजो, कोलसिमरी, चेटर, पंडरा, चंदलासो, कोकर, राजरोम, जिंदो के किसान अपनी सब्जियों को लेकर पहुंचे थे। लेकिन यहां किसानों को सब्जियों के न तो खरीदार मिले और नउचित कीमत ही मिल पाई।

वैन से सब्जियां लेकर बाजार पहुंचे किसानों को भाड़े भर भी पैसे नहीं मिल पाए। इससे निराश किसानों ने टमाटर को बाजार में ही सड़क पर फेंक दिया। बताया गया कि थोक सब्जी मंडियों में टमाटर एक रुपए किलो बिक रहा है।गांव की मंडियों में बिचौलिए किसानों से 1 रुपए किलो की दर से टमाटर की खरीदारी करते हैं, लेकिन 25-30 किलोमीटर दूर शहर की सब्जी मंडियों तक पहुंचते-पहुंचते इसकी कीमत 10 रुपए किलो हो जाती है।

किसान चंपा उरांव, इदरीश अंसारी, इस्लाम, मोहन, लालो उरांव, मो सब्बीर, खुर्शीद, तबारक, तस्लीम, बबलू उरांव, अर्जुन उरांव, ज्ञान प्रकाश, जितू उरांव, करमा उरांव, मंगल उरांव, बिरसा भगत, रंथू उरांव, अजीत भगत, इमरान अंसारी सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि सब्जियों के गिरते भाव ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। ऊंची दर पर फूलगोभी, बंधागोभी, टमाटर सहित अन्य सब्जियों के बीज खरीद कर सब्जियों का उत्पादन करते हैं, जिसमें पूरे परिवार के साथ फसल उगाने को लेकर मेहनत करते हैंं, परंतु सब्जियों की उचित कीमत नहीं मिलने से परेशानी होती है।

हालात यह हो जाती है कि कई दफा जिस वैन पर लोड कर सब्जियां लाते हैं, उसके किराए तक पैसा नहीं निकल पाता। थोक सब्जी मंडियों की हालत ये है कि किसान दिन भर ग्राहकों का इंतजार करते हैं, लेकिन सब्जियों के न तो थोक खरीदार मिल पाते हैं और न ही खुदरा खरीदार। ऐसे में मुनाफा तो दूर लागत भी नहीं निकल पाती है। किसानों ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण में भारी गड़बड़ी की जा रही है। बीज बिचौलियों को दिया जा रहा है। सब्जी व्यापारी यूसुफ अंसारी, सलाउद्दीन, इलताफ़, तसलीम ने बताया कि बंगाल, मध्यप्रदेश, बनारस सहित अन्य जगहों पर टमाटर की पैदावार भारी मात्रा में हुई है, जो एकसाथ खेतों से निकल कर बाजार पहुंच जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उचित कीमत न मिलने से निराश किसानों ने कुड़ू में सड़क पर ही टमाटर फेंक दिया। फेंके गए टमाटर मवेशियों का निवाला बना।
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2HFVjub , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive