Bu Blogda Ara

31 Mart 2019 Pazar

आज से गांव में 10 पैसे, शहर में 25 पैसे तक बिजली के दाम बढ़े

{content:

रांची. राज्य में एक अप्रैल से बिजली महंगी हो जाएगी। सब्सिडी के साथ घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं को 10 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त भुगतान करना होगा। वहीं, घरेलू शहरी उपभोक्ताओं को अब एक यूनिट के लिए 25 पैसे तक अधिक देने होंगे।

मार्च 2020 तक प्रभावी रहेगी बढ़ी दर

बढ़ी दर मार्च 2020 तक प्रभावी रहेगी। औद्योगिक बिजली में रेलवे, एमईएस व डीम्ड लाइसेंस प्राप्त उपभोक्ताओं को 5.50 रु. प्रति केवीएएच व फिक्स्ड चार्ज 350 रु. प्रति केवीए प्रतिमाह देने होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 paise in the village, 25 paise in the city increased the cost of electricity
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2UaOTZU , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

कांग्रेस नेता ने फुरकान अंसारी ने कहा- कांग्रेस के बजाय जेवीएम को मजबूत कर रहे हैं

{content:

गोड्डा. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मधुपुर में रविवार को कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भेजा था। लेकिन इन्होंने कांग्रेस को छोड़कर जेवीएम को मजबूत और स्थापित करने का काम किया है। जेवीएम के बारे में झारखंड का हर मतदाता जानता है कि इनकी पृष्ठभूमि चुनाव जीतकर बीजेपी में शामिल होने की रही है। इनके नेता बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

  1. बाबूलाल मरांडी आदिवासी के सुलझे नेता माने जाते हैं। लेकिन एक भी एसटी रिजर्व सीट से टिकट की मांग नहीं कर सके। गोड्डा व कोडरमा सीट से अल्पसंख्यक नेताओं की गुंजाइश नहीं है। दोनों सीट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जेवीएम को दे दिया। गोड्डा सीट छह माह पहले ही जेवीएम को दे चुके थे। पिछले 6 माह पहले से ही माहौल बनाया गया कि प्रदीप यादव गोड्डा सीट जीत सकते हैं। प्रदेश और डॉक्टर अजय कुमार के बीच क्या समझौता हुआ है पता नहीं। आज सिर्फ फुरकान अंसारी ही नहीं गोड्डा के लाखों मतदाताओं में आक्रोश है। हर मतदाता कांग्रेस आलाकमान से प्रश्न कर रहा है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      फुरकान अंसारी। (फाइल फोटो)
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2uCQ70T , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

डिप्टी मेयर व भाजपा नेता ने नगर निगम के वाट्सएप ग्रुप में डाली अश्लील तस्वीरें, कहा- गलती से पेास्ट हो गया

{content:

रांची. हजारीबाग नगर निगम के डिप्टी मेयर सह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार लाल ने हजारीबाग म्युनिसिपल कार्पोरेशन ग्रुप में काफी अश्लील फोटो अपलोड कर दिया है। गौरतलब है कि वे इस ग्रुप के एडमिन भी हैं। उन्होंने ग्रुप में यह अश्लील फोटो 30 मार्च की रात 11.06 बजे अपलोड किया है। जैसे ही इस अश्लील तस्वीर को अपलोड किया गया, ग्रुप से जुड़े लोग हतप्रभ रह गए।

  1. इस ग्रुप में महिला मेयर, सांसद, विधायक, वार्ड पार्षद के अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारी जुड़े हुए हैं। ग्रुप में कई महिलाएं भी जुड़ी हुई हैं। ऐसी फोटो देखकर उनकी मानसिक स्थिति की कल्पना ही की जा सकती है। इस फोटो के बावत पूछे जाने पर डिप्टी मेयर राजकुमार लाल ने कहा कि गलती से पोस्ट हो गया है। मेरा कोई इनटेंशन नहीं है। वहीं इस संबंध में हजारीबाग उपायुक्त रविशंकर शुक्ल से भी बात करने का प्रयास किया गया। उन्होंने मोबाइल पर मैसेज करने को कहा। मैसेज करने के बाद भी अंतिम समय तक उनका पक्ष नहीं आ सका। वहीं सदर विधायक मनीष जायसवाल से बात करने का प्रयास किया गया, पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। वहीं एक वरीय पदाधिकारी ने संपर्क करने पर इतना ही कहा कि अभी लोकसभा चुनाव के कारण जिले में आचार-संहिता लगी हुई है। ऐसे में इस मामले में कुछ कहना उचित नहीं होगा। हालांकि इस मामले में अगर शिकायत दर्ज कराई गई तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  2. हजारीबाग म्युनिसिपल कार्पोरेशन ग्रुप में हजारीबाग के डिप्टी मेयर राजकुमार लाल के द्वारा अश्लील फोटो अपलोड करने का मामला हजारीबाग और रामगढ़ जिले में तुरंत वायरल हो गया। लोग दिन भर चौक-चौराहों पर चटखारे ले-लेकर इस प्रकरण की चर्चा करते देखे गए।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      डिजाल्व किया गया ग्रुप।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2FQk6ZT , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

भाजपा को अपनी सीटें बरकरार रखना तो झामुमो में सीटें बढ़ानेे की हैं चुनौती

{content:

रांची. लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए झारखंड में सीटें बरकरार रखना सबसे बड़ी चुनौती है तो झामुमो के लिए सीटों की संख्या में वृद्धि। वर्ष 2000 में अलग राज्य बनने के बाद से हुए अब तक के चुनाव में भाजपा ने 2014 के चुनाव में ही सबसे अधिक 12 सीटें जीतीं। वहीं, झामुमो के खाते में दो सीटें गई थीं। अब 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए इन 12 सीटों को ही बरकरार रखने की पहली चुनौती सामने है। यह अलग बात है कि भाजपा इस चुनाव में सीटों की संख्या बढ़ाकर 14 करने का दावा करती है तो झामुमो को दो सीटों से बढ़कर चार होने का भरोसा है। इससे इतर कांग्रेस, झाविमो और राजद को चुनावी जंग में हासिल होनेवाली सभी सीटें लाभकारी होंगी। हालांकि सभी दलों के अपने-अपने दावे हैं अौर चुनाव प्रचार के दौरान सियासी गणित को बदलने का प्रयास भी कर रहे हैं।

  1. 2014 के लोकसभा चुनाव परिणाम का आकलन करें तो भाजपा और झामुमो ने सभी 14 सीटों को आपस में बांट लिया था। कांग्रेस, झाविमो और राजद को एक भी सीट नहीं मिली थीं। इस बार उत्साहित कांग्रेस सात, झाविमो दो और राजद भी दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इन दलों ने जितनी भी सीटें जीतीं, वह उनके खाते में प्लस होगा।

  2. 1996 के चुनाव में भाजपा ने 14 सीटों में 13 सीटें जीत कर रिकार्ड प्रदर्शन किया था। उसी तरह 1998 के चुनाव में भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा और उसने 12 सीटें जीतीं। 1999 में भी भाजपा ने अपने प्रदर्शन को दुहराया और उसके खाते में 11 सीटें आईं।

  3. झारखंड अलग होने के बाद 2004 के चुनाव में भाजपा को एक सीट मिली। बाबूलाल मरांडी भाजपा के टिकट पर कोडरमा से जीते थे। 13 सीटें विपक्ष के खाते में गईं। 2009 के चुनाव में भाजपा की सीटें बढ़कर सात हो गईं। इस चुनाव में सात सीटें विपक्षी दलों के खाते में गईं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने अपनी सीटें बढ़ाकर 12 कर लीं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Jharkhand challenge for BJP in Jharkhand to retain seats in the Lok Sabha elections
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2JTDfOz , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

मुख्यमंत्री-काेयला मंत्री रहे, पर दिल्ली में वोटाें की कीमत लगा आए : सुदेश महतो

{content:

रांची/गोमिया. आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि गिरिडीह में कार्यकर्ताओं के दृढ़ निश्चय, बुजुर्गों के आशीर्वाद और महिलाओं के साथ से सबसे बड़ी जीत हासिल करेंगे। सुदेश महतो रविवार को गोमिया के स्वांग में आयोजित कार्यकर्ता समागम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजसू में हर कार्यकर्ता लीडर है। गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के चुनाव में 41 दिन बचे हैं। इसलिए अब दिन-रात का फर्क खत्म होगा। एनडीए राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्र में जीतेगा।

हालात बदलने के लिए कितने मौके चाहिए...
महतो ने बिना नाम लिए विरोधी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग 1970 में जिन सवालों की बात करते थे आज भी उन्हीं सवालों पर बात करते हैं। कहते हैं कि मौका मिला, तो राज्य के हालात बदलेंगे। उन्हें और कितने मौके चाहिए। केंद्रीय कोयला मंत्री रहे, झारखंड में मुख्यमंत्री भी रहे, दिल्ली जाकर राज्य के हर वोट की कीमत लगा आते हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। समागम को आजसू पार्टी के कई वरीय नेताओं ने भी संबोधित किया। वहीं, समागम में आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सिर्फ पांच साल में गिरिडीह संसदीय क्षेत्र की सूरत बदल देंगे। राज्य में गिरिडीह को सबसे शीर्ष संसदीय क्षेत्रों में लाने के लिए सिर्फ पांच साल काफी होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोमिया में कार्यक्रम के दौरान सुदेश महतो।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Ukd9IC , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

एनडीए प्रत्याशी कर रहे प्रचार, यूपीए के लोगों की दिल्ली दौड़

{content:

रांची. लोकसभा चुनाव में एनडीए आगे-आगे चल रहा है और महागठबंधन पीछे-पीछे। एनडीए ने जहां प्रदेश की 11 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा काफी पहले ही कर दी है और ये प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रहे हैं, वहीं महागठबंधन तीन माह के मंथन के बाद भी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाया है। झामुमो और कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस के लोग अभी टिकट के लिए दिल्ली दरबार की दौड़ ही लगा रहे हैं। झाविमो और राजद ने अपने दो-दो प्रत्याशियों की घोषणा की है। राजद ने चतरा और पलामू में उम्मीदवारों की घोषणा की है। झाविमो ने काफी देर से 30 मार्च को उम्मीदवारों की घोषणा की।

  1. राज्य में महागठबंधन के सबसे बड़े दल कांग्रेस की स्थिति सीटों की घोषणा के मामले में ज्यादा खराब है। दो सीटों को छोड़ दें तो उसके हिस्से में आई पांच सीटों पर एक से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम पर अब भी मंथन जारी है। जिन दो सीटों- रांची और सिंहभूम पर कांग्रेस के उम्मीदवार लगभग तय हैं उनके नाम की घोषणा भी नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि टिकट सुनिश्चित रहने पर भी प्रत्याशियों में आत्मविश्वास नहीं आ पा रहा है।

  2. एनडीए की ओर से भाजपा के 10 और आजसू के एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो चुकी है। आजसू को एक सीट मिली है। सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी प्रचार शुरू कर चुके हैं। प्रचार में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, पूर्व मंत्री पीएन सिंह, विद्युत वरण महतो आदि हैं। उधर, आजसू के प्रत्याशी मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

  3. महागठबंधन के दो बड़े दलों में कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा दो अप्रैल को होनी है। उस दिन केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। हालांकि तय समय के पहले प्रत्याशियों की घोषणा का प्रयास हो रहा है। झामुमो ने शनिवार को घोषणा की कि वह अगले 24 से 48 घंटे में उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। जबकि एनडीए की ओर से भाजपा को 3 सीटों- रांची, कोडरमा, चतरा के लिए उम्मीदवार की घोषणा करनी है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      LokSabha Election Declaration of announcement of Congress candidates in Jharkhand
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2UmRpeW , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

चतरा पर महागठबंधन के नेताओं में नहीं बनी बात, दोस्ताना संघर्ष के आसार

{content:

रांची. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर रविवार को हुई महागठबंधन की बैठक में इसके नेताओं ने एक बार फिर पूरी मजबूती से राज्य में चुनाव लड़ने और भाजपा को उखाड़ फेंकने का दावा किया। हालांकि इस बैठक में महागठबंधन में चतरा सीट को लेकर राजद और कांग्रेस में बिगड़ी बात नहीं बनी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि चतरा पर बातचीत जारी है। एक-दूसरे को समझाने की कोशिश हो रही है। वैसे चतरा में समन्वय नहीं भी बनता है तो राज्य की शेष 13 सीटों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के प्रत्याशियों की 2 अप्रैल तक घोषणा कर दी जाएगी।

  1. पहली लिस्ट में संभव है कि पांच-छह सीटों के ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी। बैठक में झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा उपस्थित थे। इधर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सोमवार को दिल्ली जाएंगे। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसी सिलसिले में आलम दिल्ली जा रहे हैं।

  2. डॉ अजय कुमार ने बताया कि बैठक में झारखंड के लिए यूपीए का अलग से घोषणा पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है। यूपीए का अलग से वाॅर रूम होगा। चुनाव के दौरान प्रदेश, लोकसभा और जिला स्तर पर कोऑर्डिनेशन के लिए विचार किया गया। स्टार प्रचारकों की सभा और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार किया गया। उन्होंने बताया कि गठबंधन के सभी दल दो अप्रैल से पांच अप्रैल के बीच अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे।

  3. उम्मीदवारों की घोषणा के सवाल पर हेमंत सोरेन ने कहा कि दो अप्रैल तक पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने भी यही दुहराया कि दो अप्रैल को घोषणा होगी। सूत्रों का कहना है कि एक अप्रैल को अप्रैल फूल का दिन होने के कारण सोमवार को किसी भी दल के उम्मीदवार की घोषणा की उम्मीद कम ही है। क्योंकि एक अप्रैल को उम्मीदवार की घोषणा होने पर संबंधित उम्मीदवार भी विश्वास नहीं करेगा।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      रविवार को हेमंत के आवास पर मंथन करते गौतम सागर राणा, अजय कुमार, बाबूलाल व आलमगीर।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2U8l8sQ , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

Bihar Board 10th Result: इस सप्ताह जारी आ सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानिए डिटेल

{content: बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा. BSEB ने शनिवार..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2UlQ6wN, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

2014 में सिर्फ 44 सीटों पर सिमटने वाली कांग्रेस इस बार कर सकती है बड़ा 'खेल'? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

{content: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा. सभी पार्टियों के..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2WAmYQ0, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कन्हैया कुमार का किया सपोर्ट, लिखा- कन्हैया में सच्चाई बसती है...

{content: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के मद्देनजर शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने Twitter पर कन्हैया..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2Uet1x6, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को क्यों कहा- चाचा आपके बिना खेल में मजा नहीं आ रहा, कहां छुपे बैठे हैं?

{content: राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को मैदान-ए-जंग में आने की चुनौती..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2FEOwgi, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Lok Sabha Election 2019 : क्या इस बार उत्तर प्रदेश से खत्म होगा मुस्लिम सांसदों का सूखा?

{content: 2014 में 543 सीटों के लिए हुए चुनाव में सिर्फ 23 मुस्लिम प्रत्याशी लोकसभा में..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2HQK9lN, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

कांग्रेस से गठबंधन को लेकर राहुल गांधी से की थी मुलाकात, पर उन्होंने मना कर दिया: अरविंद केजरीवाल

{content: केजरीवाल लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए लगातार कांग्रेस..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2HQYjTM, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

महज 2 घंटे के भीतर भूकंप के ताबड़तोड़ 9 झटकों से सहम गया अंडमान-निकोबार

{content: अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सोमवार सुबह दो घंटे के भीतर मध्यम दर्जे की..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2TIQlOl, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

रोज-रोज के झगड़ों से परेशान था पति, तलाक देने के बाद पहुंचा ससुराल और कर दिया ये काम

{content: पाकिस्तान में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. लाहौर से कुछ दूर..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2YGm9a3, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Kesari Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की धांसू कमाई, अब तक हुआ इतना कलेक्शन

{content: फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी शानदार कलेक्शन करते हुए 125 करोड़ रुपए के करीब..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2I85RBf, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे समेत 150 खिलाफ FIR दर्ज, सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकने और धमकाने का है मामला

{content: केंद्रीय मंत्री और बिहार के बक्सर से बीजेपी उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2JVa1Pm, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

April Fool's Day पर WhatsApp और Facebook लगाएं ये शानदार स्टटेस

{content: Happy April Fool's Day पर प्रैंक्स भी प्लान कर सकते हैं या फिर इन मैसेजेस (April Fool Messages) से भी..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2UlqnEH, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

खत्म नहीं हुई कांग्रेस-AAP गठबंधन की उम्मीद, कांग्रेस ने दिया नया फॉर्मूला, जानें क्या फंसा है पेच

{content: सूत्रों के मुताबिक नए फॉर्मूले में कांग्रेस ने दिल्ली में तीन सीटों की मांग..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2JUP72R, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Lok Sabha Elections UPDATES: पीएम मोदी की 3 और अमित शाह की 2 चुनावी रैलियां आज

{content: Lok Sabha Elections UPDATES: पीएम मोदी की 3 और अमित शाह की 2 चुनावी रैलियां आज, title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2uC35fg, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

त्रिपाठी रिटायर, नए सीएस डॉ. डीके तिवारी ने लिया चार्ज

{content:

रांची .राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी रविवार को रिटायर हो गए। वहीं विकास आयुक्त डाॅ. डीके तिवारी ने नए मुख्य सचिव का दायित्व संभाल लिया है। सुधीर त्रिपाठी ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। इस मौके पर डॉ. तिवारी ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि राज्य के विकास की तय प्राथमिकताओं को तेजी से आगे बढ़ाते हुए झारखंड को देश के साथ दुनिया के अच्छे राज्यों में शुमार करें।अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि राज्य के विकास को लेकर शीघ्र ही महत्वपूर्ण विभागों के सचिवों के साथ बैठक करेंगे। बाद में उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tripathi retired, new CS D.K. Tiwari took charge
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2WyXnqz , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

दो दिन सिस्टम का ड्राई डे, चार तक रहेगी शराब की किल्लत

{content:

रांची .झारखंड में रविवार रात से शराब की सरकारी दुकानें बंद हो गईं। निर्वाचन आयोग ने नई उत्पाद नीति लागू करने की अनुमति दे दी। अब शराब की खुदरा दुकानें निजी हाथों में चली गई हैं। लेकिन आयोग की अनुमति मिलने के बावजूद दो दिन शराब नहीं मिल पाएगी। शराब कारोबारियों के मुताबिक, दो अप्रैल को दोपहर बाद बिवरेज कॉरपोरेशन से शराब आपूर्ति होगी। ऐसे में तीन अप्रैल से बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि स्थिति सामान्य होने में करीब चार दिन लगेंगे। शराब की कीमत में भी दो से चार फीसदी तक बढ़ोतरी होगी। लेकिन कारोबारी एमआरपी से ज्यादा नहीं वसूल पाएंगे। निर्वाचन आयोग ने रविवार दोपहर बाद तीन बजे नई नीति से शराब की बिक्री शुरू करने की अनुमति दी। इसके बाद विभाग की ओर से डीसी को लाइसेंस जारी करने का निर्देश दिया गया।


बैंक बंद होने से आज पैसे जमा नहीं हो पाएंगे :शराब कारोबारियों ने बताया कि उत्पाद विभाग ने दुकानों की बंदोबस्ती और लाइसेंस देने की प्रक्रिया काफी तेजी से की। इससे कम समय में प्रक्रिया पूरी हो गई। लेकिन सोमवार को बैंक बंद होने से पैसे जमा नहीं हो पाएंगे। मंगलवार को बैंक खुलने के बाद बिवरेज कॉरपोरेशन को बैंक से पैसे भेजे जाएंगे, फिर परमिट मिलेगा। इसके बाद ही शराब की आपूर्ति होगी। शराब लाने में भी कम से कम एक दिन लगेगा। उधर, आशंका है कि शराब की बिक्री सामान्य होने तक इसकी कालाबाजारी भी हो सकती है।

दुकान सील कर थाने में बिक्री के पैसे रखने का निर्देश

उत्पाद विभाग के सचिव ने राज्य के सभी डीसी को निर्देश दिया है कि 31 मार्च को शराब की बिक्री से जमा हुई राशि संबंधित थाने में सुरक्षित रखवाएं। ताक बैंक खुलने के बाद इसे जेएसबीसीएल के खाते में जमा कराईं जा सके। साथ ही उत्पादन विभाग के अफसरों को मजिस्ट्रेट के सहयोग से बची हुई शराब का सत्यापन कराकर दुकानों को सील करने को कहा है।


1350 दुकानों की बंदोबस्ती :वित्तीय वर्ष 2019-22 के लिए बंदोबस्ती की गई है। पूरे राज्य में तय 1664 के लक्ष्य के मुकाबले 1350 दुकानों की बंदोबस्ती हुई। यह बंदोबस्ती ई-लॉटरी डीसी के माध्यम से की गई। विभाग द्वारा राज्य में देशी, विदेशी और कंपोजिट शराब की दुकानों के 799 समूह बनाए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 days dry day of system will remain four, due to alcohol shortage
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2HRoSbJ , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

दिल्ली में बेखौफ बदमाश, 5 साल के बेटे के सामने ही डीटीसी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या की

{content: दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2WysylP, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

तनिक माथा ठंडा रखिए चौबे जी, नहीं तो माइंडवा ब्लास्ट हो जाएगा: अधिकारी को फटकारने वाले BJP मंत्री को तेजस्वी की सलाह

{content: केंद्रीय मंत्री द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने और अधिकारी को..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2FMZ0vk, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

बिहार: कल फिर PM मोदी के साथ मंच पर दिखेंगे CM नीतीश, चुनाव प्रचार का करेंगे आगाज

{content: इसके बाद अगले दिन यानी बुधवार से नीतीश कुमार सामान्य रूप से अपने दल और..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2OEfGIb, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

नेपाल में बारिश और तूफान का कहर, अबतक 27 लोगों की मौत, 400 से ज्यादा लोग घायल

{content: नेपाल में बारिश और तूफान ने कहर बरपाया है. भारी बारिश और भयंकर तूफान की वजह से..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2TN6qSS, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

बुजुर्ग महिला का वीडियो शेयर करते ही संबित पात्रा हो गए ट्रोल, लोगों ने कहा- खुल गई उज्ज्वला योजना की पोल

{content: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर चुनावी अभियान के दौरान बीजेपी उम्मीदवार और..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2UpLFRJ, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

राहुल गांधी का ऐलान- सत्ता में आए तो अगले साल 31 मार्च तक भर देंगे 22 लाख वैकेंसी

{content: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया, 'आज सरकार में 22 लाख नौकरी की रिक्तियां हैं...., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2FDJNvi, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

BJP ने काटा मौजूदा MP का टिकट तो मचा बवाल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, 300 कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी

{content: कोतवाली बालाघाट के थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया, 'उग्र..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2FP1mdg, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकियों को मार गिराया

{content: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सुरक्षाबलों ने..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2OGlReY, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

कश्मीरी संगीत को लोगों तक पहुंचाएगा 'नो फादर इन कश्मीर' का पहला सॉन्ग 'रोशे'...देखें Video

{content: फ़िल्म 'नो फादर इन कश्मीर' (No father in kashmir) जिस में सोनी राज़दान (Soni Razdan), अश्विन कुमार,..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2YHOq0f, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

चुनावी स्टंट: जब हाथ में हंसिया लिए खेतों में मजदूरों की तरह फसल काटती दिखीं हेमा मालिनी, देखें तस्वीरें

{content: मथुरा लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार और अभिनेत्री हेमा मालिनी रविवार को..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2YCQzKi, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

उत्तर प्रदेश : यमुना एक्सप्रेस-वे पर 5 साल में 4,956 दुर्घटनाएं, 718 मौतें

{content: सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत दी गई जानकारी से इस बात का खुलासा हुआ. यमुना..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2ODGI2n, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

निजामाबाद में 185 उम्मीदवार, ईवीएम नहीं बैलेट पेपर का होगा इस्तेमाल : चुनाव आयोग

{content: इस सीट पर 170 से अधिक किसानों सहित कुल 185 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. गुरुवार..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2TOilAd, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

अखलाक के गांव में योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'सरकार तुष्टिकरण नहीं, सबके लिए काम करती है'

{content: इसी गांव में 2015 में मोहम्मद अखलाक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. योगी..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2FEFobv, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

आज से लागू हो जाएंगे बड़े बदलाव, घर खरीदना होगा सस्‍ता तो कारें हो जाएंगी महंगी

{content: New Financial Year: सबसे बड़ा बदलाव इनकम टैक्स में होगा. नये वित्त वर्ष से जिनकी आय पांच..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2WxSSMV, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

मोदी सरकार आतंकियों से गोली और गोले से निपटती है, उनके नाम के आगे जी नहीं लगाती: योगी आदित्यनाथ

{content: उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के अयोध्या में रामजन्मू..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2CMhEBv, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

ISRO आज फिर रचेगा नया इतिहास, एमिसैट सैटेलाइट के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरू...

{content: एमिसैट का प्रक्षेपण रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के लिए किया जा रहा..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2TGJ15G, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

'यह एक खास चुनाव है, सोचिए कि आप किसे वोट देंगे': आंध्र प्रदेश में बोलीं ममता बनर्जी

{content: चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा द्वारा आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2HN03hb, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

NEWS FLASH: तेलंगाना में आज जनसभाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी

{content: देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2FHn9lO, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

जेट एयरवेज के पायलटों ने विमान नहीं उड़ाने का फैसला 15 अप्रैल तक टाला

{content: वित्तीय संकट से उबरने की कोशिश कर रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज की मुसीबतें..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2V3BrUa, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

पैन को आधार से लिंक करने की तारीख 6 महीने बढ़ा कर 30 सितंबर 2019 की गई

{content: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने स्‍पष्‍ट किया है कि पैन को आधार..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2V6TdWL, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

जानिए किसकी सलाह पर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं बीजेपी के बागी शत्रुघ्‍न सिन्‍हा...

{content: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा छोड़ने की घोषणा की है. रविवार..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2I3KRv5, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

मेजर गोगोई का कोर्ट मार्शल पूरा, वरिष्ठता घटने का करना पड़ सकता है सामना

{content: अधिकारियों ने कहा कि फरवरी के शुरू में मेजर गोगोई और उनके चालक के खिलाफ समरी..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2V7bUcX, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

प्रधानमंत्री मोदी का बयान मुझसे पूरी वसूली होने की पुष्टि करता है: विजय माल्या

{content: माल्या ने कहा कि मुझे पोस्टर बॉय की तरह इस्तेमाल किया गया, मेरे इस बयान की..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2CX24mX, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

बेदाग रिकॉर्ड वाले नेताओं का पार्टी में स्वागत : फैसल

{content: उनकी पार्टी की स्थापना 21 मार्च को श्रीनगर में हुयी थी. उन्होंने यहां एक सभा..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2CX21HN, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

भाकपा और राजद के बीच गठबंधन को लेकर मनोज झा ने दिया बयान, कहा- कन्हैया कुमार की वजह से ही... 

{content: उन्होंने कहा कि राजद बहुत मजबूत ताकत रही है. 2014 के चुनावों में तथाकथित मोदी..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2ODzb3r, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

67 हजार पारा शिक्षकों के लिए बनेगी नियमावली, समस्याओं का होगा स्थाई समाधान

{content:

रांची. राज्य के 67000 पारा शिक्षक लंबे समय से सेवा स्थाई करने समेत अन्य समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। रविवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम रघुवर दास से मिला। इस क्रम में लंबित समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारा शिक्षकों की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।

280 पारा शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया था
उन्होंने कहा- हर हाल में नियमावली बनाई जाएगी। सीएम ने मौके पर ही वित्त सचिव सुखदेव सिंह, शिक्षा सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह और रांची के एसएसपी से बातचीत कर निर्देश भी दिया। पिछले स्थापना दिवस समारोह के दिन विरोध प्रदर्शन कर रहे 280 पारा शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया था। इन पारा शिक्षकों को पुलिस द्वारा जब्त किए गए मोबाइल अभी नहीं मिले हैं। सीएम द्वारा एसएसपी से बात करने के बाद पारा शिक्षकों को मोबाइल मिल जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मोर्चा के राज्य इकाई के संजय कुमार दुबे, हृषिकेश पाठक, बजरंग प्रसाद, नरोत्तम सिंह मुंडा, सिंटू सिंह, कपिल देव राय, चंद मेहता, जशिम अंसारी, प्रमोद कुमार, सुभाष मेहता अरशद आलम शामिल थे।

पारा शिक्षकों की यह है मुख्य डिमांड

  • आंदोलन के क्रम में मृत पारा शिक्षकों के परिजनों को मुवावजा राशि दी जाए।
  • आंदोलन के क्रम में शिक्षकों को दर्ज मुकदमों को अविलंब वापस लिए जाए।
  • नवंबर 2018 से बकाया मानदेय का भुगतान शिक्षकों को अविलंब किया जाए।
  • सेवा स्थायी और वेतनमान के संबंध में तीन माह में नियमावली बनाया जाए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास पर सीएम रघुवर दास से मिला।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2UgDqaJ , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

पूर्व सांसद सालखन मुर्मू जदयू में शामिल, विधानसभा चुनाव के लिए तय करेंगे रणनीति

{content:

रांची. पूर्व सांसद एवं झारखंड दिशोम पार्टी (जेडीपी) के संस्थापक सालखन मुर्मू पटना में रविवार को जदयू में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। नीतीश कुमार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुर्मू ने कहा कि वे अपनी पार्टी जेडीपी से त्याग पत्र दे चुके हैं। अभी उनकी पत्नी सुमित्रा मुर्मू पार्टी की अध्यक्ष हैं।

कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करेंगे
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इतनी मजबूत नहीं है कि चुनावी समर में उतर सके। वे अपने क्षेत्र जाकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में चूंकि जदयू चुनाव नहीं लड़ रही है। इसलिए विधानसभा चुनाव को लेकर लोकसभा के बाद रणनीति तय करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सालखन मुर्मू को पार्टी में शामिल कराया।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Oyrls9 , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

विवाहिता ने लगायी फांसी, मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

{content:

रामगढ़. ओपी क्षेत्र के मसमोहना गांव में विवाहिता पूसा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि मृतका पूसा देवी इचागढ़, चुटूपालू, निवासी कुछ वर्ष पूर्व मसमोहना निवासी बलकु बेदिया के साथ प्रेम विवाह की थी। विवाह के पूर्व मृतका और उसके प्रेमी बलकू बेदिया को ईचागढ के ग्रामीनों ने दोनों को पकड़ कर गांव में ही विवाह करा दिया गया था।

पति के साथ पूसा देवी की होती थी लड़ाई
शादी के बाद दुर्गा पूजा के समय से पूसा देवी पति के घर मसमोहना में आकर रहने लगी। जबसे वो मसमोहना आकर रह रही थी। उसी समय से दोनों के बीच अक्सर अनबन होती रहती थी। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि शनिवार की दोपहर पूसा ने दुपट्‌टा के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। बरकाकाना ओपी पुलिस द्वारा रविवार को शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के जानकारी होते ही मृतक के परिजन बरकाकाना ओपी पहुंचकर आवेदन दिया। मृतक के परिजनों ने उनके पुत्री की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतका के शव के साथ रोते बिलखते परिजन।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2JVaLnF , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

पुलिस ने होटल में लूटपाट करने के आरोप में तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

{content:

खूंटी. खूंटी एवं मुरहू पुलिस ने संयुक्त रूप से खूंटी के महुवाटोली में छापेमारी कर लूटपाट के तीन आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने हाल ही में पंचघाघ लाईन होटल के मालिक गुप्तेश्वर सिंह से हुए लूटपाट में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुरहू बांदे के दीपक पूर्ति, कटुई अड़की के सुखराम हस्सा एवं बुधु हस्सा शामिल है। पुलिस ने इन लोगों के पास से एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा गोली, लूट की एक सैमसंग मोबाईल समेत अन्य दो मोबाईल व सीम जब्त किया है। यह जानकारी एसपी आलोक ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी।

  1. एसपी आलोक ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पंचघाघ लाईन होटल के मालिक गुप्तेश्वर सिंह से लूटपाट करने वाले अपराधी खूंटी के महुवाटोली मैदान में हथियार के साथ जमे हैं और किसी अापराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आलोक में मुरहू थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया। टीम में मुरहू के अलावा खूंटी थाना के पुलिसकर्मियों को शामिल कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद गठित टीम ने रविवार की अहले सुबह महुवाटोली मैदान की घेराबंदी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

  2. एसपी ने बताया कि दीपक पूर्ति लूटपाट के इस गिरोह का सरगना है। इसके खिलाफ लूटपाट के कुल पांच मामले दर्ज हैं। 23 मार्च को मुरहू के पंचघाघ लाईन होटल के मालिक से हथियार के बल पर तीन हजार नकद एवं एक मोबाईल लूट लिए गये थे। इस घटना में दीपक पूर्ति के नाम आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को रिमांड में लेकर लूट की अन्य घटनाओं पर पूछताछ करेगी। छापेमारी टीम में मुरहू थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता के अलावा प्रोबेशनर अनि चुड़ामणी टुडू, पुष्पराज कुमार समेत खूंटी एवं मुरहू थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      गिरफ्तार अपराधी व उसके बारे में जानकारी देते एसपी।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2FMQRHl , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

जिस जवान ने अकेले 40 हथियारबंद लुटेरों से लिया था लोहा, उस पर फिल्म बनाएंगे हिमेश रेशमिया

{content: बॉलीवुड सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) जल्द ही अपनी नई फिल्म का ऐलान..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2YMyCJA, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने उर्मिला मातोंडकर पर उठाए सवाल, कहा-अगर उन्होंने ऐसा किया है तो जनता को बताएं

{content: आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2019) में बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस उर्मिला मांतोडकर..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2CH5HwP, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, 'बालाकोट मैंने नहीं किया, देश के जवानों ने किया है'

{content: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज 'मैं भी चौकीदार' (Mai bhi chowkidar) अभियान के तहत..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2V2Vsu5, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

चुनाव आचार संहिता को लेकर ये क्या बोल गए बीजेपी के वरिष्ठ नेता

{content: हरियाणा में लोकसभा चुनाव छठे चरण में 12 मई को होना है, लेकिन सभी काम पहले ही रूक..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2V2VqlX, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

पोस्टिंग और होर्डिंग में रामविलास का फोटो नहीं लगा तो चुनाव से दूर रहेंगे कार्यकर्ता: लोजपा

{content:

रांची. लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय निवारणपुर में हुई। बैठक में चर्चा के उपरांत निर्णय लिया गया कि भाजपा अपने होर्डिंग, बैनर, पोस्टर में अपने नेताओं के साथ-साथ लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का फोटो नहीं शामिल करती है तो पार्टी का कोई कार्यकर्ता भाजपा के कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। कहा गया कि भाजपा अपने चुनाव संबंधी कार्यक्रमों में लोक जनशक्ति पार्टी की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यालय एवं प्रदेश अध्यक्ष को सूचित किया जाए।


प्रधानमंत्री समेत राष्ट्रीय नेतागण के प्रचार संबंधी कार्यक्रम में प्रदेश में लोजपा अध्यक्ष को शामिल करना सुनिश्चित करें। बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा के कार्यकलापों से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी को नजरअंदाज करेगी तो इसका आने वाले लोकसभा चुनाव में काफी बुरा असर देखने को मिलेगा।

भाजपा के कार्यशैली से दलितों में काफी आक्रोश
प्रदेश में बीजेपी द्वारा पार्टी को नजरंदाज करने से पार्टी के कार्यकर्ता नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 38 प्रतिशत दलित की भागीदारी वाली पार्टी को सीट न देकर किसी दूसरे पार्टी को सीट देने से पार्टी कार्यकर्ता काफी आक्रोशित हैं। बैठक में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। रामविलास पासवान के हम सिपाही हैं। कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा हमें बंधुवा मजदूर न समझे। भाजपा के कार्यशैली से दलितों में काफी आक्रोश है। अगर जल्द ही भाजपा इस पर संज्ञान नहीं लेती है तो आने वाले चुनाव में इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बैठक में दिनेश सोनी, राजीव सिंह, नेहा सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, अभिषेक सिंह, शैलेन्द्र द्विवेदी, शिवजी कुमार, उमेश तिवारी, भानु सिंह सहित कई लोग शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय निवारणपुर में हुई।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2YCwrbo , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

आठ लाख के अफीम के साथ एक गिरफ्तार, रांची ले जाने की फिराक में था आरोपी

{content:

खूंटी. सोयको थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार की रात 7.8 किलोग्राम अफीम के साथ कोंता मुंडा उर्फ प्रिंस पूर्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सोयको के उबुरू गांव का रहने वाला है। जब्त अफीम का बाजार भाव करीब आठ लाख रुपए है। यह जानकारी एसपी आलोक ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

  1. एसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति उबुरू गांव से भारी मात्रा में अफीम लेकर खूंटी के रास्ते रांची जाने वाला है। एसपी ने बताया कि सूचना सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीपीओ खूंटी आशीष कुमार महली के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम में सोयको थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह, पुअनि राजेश कुमार हाजरा, दिगंबर पांडेय, सअनि मिथिलेश जमादार समेत सशस्त्र बल शामिल किए गए।

  2. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर सोयको बाजार एवं उबुरू गांव के बीच पक्की सड़क से कोंता मुंडा को 7.8 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्लास्टिक के डिब्बा में गिला अफीम रखकर रांची ले जाने के फिराक में था। एसपी ने बताया कि इस संबंध में सोयको थाना में अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक 110 किलो अफीम जब्त की जा चुकी है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      जब्त अफीम व अफीम की जानकारी देते एसपी आलोक।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2THqAhb , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

अपराधियों ने हत्या करने की नियत से गला दबाकर फेंका, इलाज के दौरान मौत

{content:

पलामू. थाना क्षेत्र के लोटवा गांव निवासी 40 वर्षीय तेतर राम को शुक्रवार की रात अपराधियों ने हत्या करने की नियत से गला दबाकर कमलकेडिया के समीप फेंक दिया। हालांकि शनिवार की सुबह परिजनों ने बेहोशी की हालत में आनन फानन में उसे इलाज के लिए रिम्स (रांची) में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक की पत्नी सुनैना देवी ने उसी गांव के राजेश राम तथा अवतार राम व बिरेंद्र राम के विरुद्ध गला दबाकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

  1. तेतर राम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। काम से लौटने के बाद शुक्रवार की संध्या ओरिया बाजार से सब्जी खरीदकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उक्त लोगों ने साजिश के तहत हत्या करने की नियत से गला दबाकर कमलकेडिया पुल के नीचे फेक कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह महुआ चुनने गए लोगों ने उन्हें पुल के नीचे पड़ा देख कर हो हल्ला किया। जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

  2. मृतक की पत्नी सुनैना देवी के अनुसार करीब एक माह पहले उक्त लोगों के द्वारा मामूली विवाद को लेकर मारपीट किया गया था। साथ ही जान मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद उन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन भी दिया गया था। लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा हम लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। यदि उसी समय उक्त लोगों के विरुद्ध करवाई हो जाता तो शायद यह घटना नहीं होती। इधर घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      मृतक तेतर राम।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2YEWHli , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

{content:

पलामू. शनिवार की संध्या जपला-दंगवार मुख्य पथ के सिंचाई काॅलोनी गेट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैै। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए कहा कि दंगवार को ओर एक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर दो युवक आ रहे थे,पुलिस बल को देखते ही दोनों मोटरसाइकल सवार बाइक को घुमाकर भागने लगे। भागने के क्रम में दोनों बाइक सवार गिर गए, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया।

  1. उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्तियों में नबीनगर थाना के बाघा डाबर निवासी जितेंद्र कुमार पासवान व टेंगो निवासी बबलू कुमार चन्द्रवंशी का नाम शामिल है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी जितेंद्र कुमार पासवान के पास से लोडेड पिस्तौल, सैमसंग का मोबाईल एवं बबलू कुमार चन्द्रवंशी के पास से दो जिंदा कारतूस व मोबाईल और बजाज प्लेटिना मोटरसाइकल बरामद किया गया। जबकि बरामद हथियार एवं एवं मोटरसाइकल का किसी प्रकार की कोई कागजात नही पाई गई। सहायक अवर निरीक्षक अमलेश कुमार के लिखित आवेदन के आवेदन के आधार पर हुसैनाबाद थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्रथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गयी है। साथ ही दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रेसवार्ता में इंस्पेक्टर थाना प्रभारी रासबिहारी लाल, सहायक अवर निरीक्षक अमलेश कुमार व बिरबहादुर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

  2. प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि साईबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशाशन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से कोई भी इंटरनेट साइट से शॉपिंग करने से पहले उस साइट की अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही इंटरनेट साईट से खरीददारी करने की सलाह लोगों को दी है।ताकि कोई भी इंटरनेट उपभोक्ता जालसाजी के शिकार न हों।

  3. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को संतुलित होकर अपने वाहक को चलाने की हिदायत दी है।उन्होंने कहा कि आए दिन सड़क पर तेज वाहन के रफ्तार का कहर खुद वाहन चालक के साथ-साथ सवारी एवं परिजनों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के तहत क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।जिससे अपराध के साथ सड़क दुर्घटना में विराम लगेगा।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      प्रेसवार्ता में शामिल एसडीपीओ सहित थाना प्रभारी।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2HPQ0Ym , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

Top 5 News: संबित पात्रा ने खोली उज्जवला योजना की पोल? और सिरोही के पास मिग-27 एयरक्राफ्ट क्रैश

{content: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस बार यूपी की अमेठी और केरल की वायनाड..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2V3QME5, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

'ए क्वाइट प्लेस' के सीक्वल में नजर आ सकते हैं किलियन मर्फी

{content: आयरिश अभिनेता किलियन मर्फी (Cillian Murphy) फिल्म 'ए क्वाइट प्लेस' के सीक्वल (A Quiet Place 2)..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2OAvpIl, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

कांग्रेस नेता का दावा : महाराष्ट्र में प्रत्याशियों के चयन में नहीं किया गया प्रक्रिया का पालन

{content: महाराष्ट्र कांग्रेस के एक नेता का दावा है कि अगले महीने होने वाले लोकसभा..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2FMGRgY, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

भोजपुरी गाने पर कपिल शर्मा ने किया डांस, निरहुआ-खेसारी संग कुछ ऐसे जमाया रंग, देखें Video

{content: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का कॉमेडी शो एक बार टीआरपी की दौड़ में वापस आ गया है. पिछले..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2V7Ca6V, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में बीजेपी ने काट दिए 4 मौजूदा सांसदों के टिकट

{content: लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections) के चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुजरात की चार सीटों के लिए..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2V7BBKl, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

संबित पात्रा ने ये वीडियो शेयर कर खुद ही खोली मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना की 'पोल'?

{content: संबित पात्रा (Sambit Patra) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया और लिखा- पुरी..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2CNhcmv, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

छापेमारी के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने जंगल से बरामद किया हथियार

{content:

लातेहार. हेरहंज थाना क्षेत्र के मारी पंडरम गांव के जंगल से रविवार को पुलिस और सीआरपीएफ ने उग्रवादियों द्वारा छिपा कर रखे गए हथियार व गोली को बरामद किया। सर्च अभियान के दौरान बोरा में छिपाकर रखे गए फैक्ट्री निर्मित 315 मैग्नम की एक रायफल (803378), 315 मैग्नम की एक लोडेड मैगजीन, नाइन एमएम की 106 गोली, 7.62 एमएम की 96 गोली, 315 की 70 गोली, 7.62 एमएम की 19 खोखा, 125 ग्राम के 10 पैकेट जिलेटिन ट्यूब व दो पिट्ठू बरामद किए गए।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
एसपी प्रशांत आनंद व सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट बीके त्रिपाठी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। इन दिनों इस क्षेत्र में उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) की गतिविधि तेज हुई है। इसकी सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने पुलिस दल का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिया। जब सुरक्षाकर्मी छापेमारी के दौरान मारी व पंडरम के जंगल में पहुंचे तो हथियार बरामद किए गए।

लगातार चलाया जा रहा छापेमारी अभियान
सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विकास कुमार ने बताया कि टीएसपीसी उग्रवादी संगठन की मंशा लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस को नुकसान पहुंचाना था। इसी वजह से उग्रवादियों ने इन हथियारों को जंगल में छिपा कर रखा था, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया है। उन्होंने कहा की नक्सली व उग्रवादी संगठनों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उनके मंसूबे हर हालत में विफल किए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बरामद हथियार।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Uh5XwP , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

अमित शाह ने बताया कारण, क्यों वायनाड से चुनाव लड़ने जा रहे हैं राहुल गांधी

{content: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी की अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी राहुल..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2THxUcR, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

लोकसभा चुनाव 2019 : मध्य प्रदेश में यह सर्वे किसके लिए है खतरे की घंटी

{content: अप्रैल-मई में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2HSqq5c, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

आखिर ओडिशा की राजनीति में जीरो से हीरो कैसे बने नवीन पटनायक, पढ़ें- पूरी कहानी

{content: राजनीति कब किसे कहां से कहां पहुंचा दे, यह किसी को पता नहीं है. कभी कोई हीरो से..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2YCHXDG, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

पापा शत्रुघ्न सिन्हा की बात करते हुए इमोशनल हुईं सोनाक्षी सिन्हां, कहा-मैं बहुत लकी

{content: Sonakhsi Sinha and Shatrughan Sinha:यह सही कहा गया है कि एक बेटी अपने पिता के साथ जो रिश्ता साझा..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2HQ0rLM, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

तेजस्वी की मौजूदगी में RJD विधायक ने आतंकी मसूद अजहर को कहा 'साहब', फिर गिरिराज का 'हल्ला बोल'

{content: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजद विधायक की फिसली जुबान पार्टी के लिए चुनावी..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2WzmARM, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

राजस्थान की इस सीट पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के सामने उनके मौसेरे भाई को चुनाव मैदान में उतारा

{content:  राजस्थान की बीकानेर सीट (Bikaner Seat) पर कांग्रेस ने पूर्व आईपीएस अधिकारी..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2WxFkB5, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

राजस्थान के सिरोही के पास मिग-27 एयरक्राफ्ट क्रैश, रूटीन उड़ान पर था विमान

{content: पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा. शुरुआती रिपोर्ट में..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2HOdCwz, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी, दो घंटे तक चला सर्च अभियान

{content:

रांची. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रविवार सुबह पांच बजे से सात बजे तक सर्च अभियान चलाया गया। सिटी एसपी सुजाता वीणापाणी के नेतृत्व में 10 थाना प्रभारियों व 150 पुलिसकर्मियों का दल केंद्रीय कारागार पहुंचा और बैरकों की तलाशी ली गई। तलाशी अभियान के दौरान जेल में किसी भी तरह का कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

जारी रहेगी निगरानी
सर्च अभियान के बाद सिटी एसपी ने बताया कि जेल में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है, लेकिन सतत निगरानी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान के दौरान उनके साथ कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी, सदर डीएसपी व डीएसपी सिटी कंट्रोल रूम के अलावा 10 थाना प्रभारियों के साथ-साथ 150 पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

केंद्रीय कारागार में बंद हैं कई शातिर अपराधी

केंद्रीय कारागार में कई शातिर और खतरनाक अपराधी बंद हैं। चुनावों के दौरान जेल से किसी अपराधी द्वारा कोई हरकत न हो इसलिए सर्च अभियान चलाया गया। सिटी एसपी ने कहा कि आगे भी इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिटी एसपी सुजाता वीणापाणी के साथ अन्य पुलिसकर्मी।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2uE6QRI , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

डीके तिवारी बने मुख्य सचिव, सुखदेव सिंह विकास आयुक्त

{content:

रांची. विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित डॉ. डीके तिवारी को राज्य सरकार ने झारखंड का नया मुख्य सचिव बनाया है। रविवार को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने डॉ. तिवारी को मुख्य सचिव बनाए जाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के मुताबिक अपर मुख्य सचिव वित्त के पद पर पदस्थापित सुखदेव सिंह को विकास आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

वहीं, अपर मुख्य सचिव कार्मिक के पद पर पदस्थापित केके खंडेलवाल को वित्त एवं योजना विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इन अधिकारियों के पदस्थापन-स्थानांतरण पर निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद अधिसूचना जारी की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डॉ. डीके तिवारी। (फाइल)
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2FLoPM6 , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

15 किन्नर बंधे शादी के बंधन में, कहा- कभी सोचा नहीं था ये सपना भी पूरा होगा

{content: किन्नर जिनसे सामाजिक रूप से बहिष्कृत जैसा व्यवहार किया जाता है, वह आज अपनी..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2U5KZl7, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

वायनाड से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर कांग्रेस के 'पुराने दोस्त' नाराज, कहा- अब हम हराने का काम करेंगे

{content: केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद लेफ्ट नेता प्रकाश करात ने..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2JQ21Pz, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

पीएम मोदी का 'मैं भी चौकीदार' अभियान, आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों से करेंगे संवाद

{content: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मैं भी चौकीदार' अभियान के तहत वीडियो..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2UnymkJ, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट पर इस बार है दिलचस्प मुकाबला, नेता और अभिनेता आमने-सामने

{content: ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने वाले हैं. राज्य में एक तरफ..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2HPmz96, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

बॉलीवुड एक्टर ने पीएम मोदी के लिए कह दी ये बात, Twitter पर कुछ यूं आया रिएक्शन

{content: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) की दहलीज पर खड़ा हिंदुस्तान के भविष्य की तस्वीर की..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2UslOc5, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

चार बार नाकाम रहने के बावजूद अपराजिता चंदेल ने कैसे HPPSC की परीक्षा टॉप की, पढ़ें- पूरी कहानी

{content: कहते हैं कि लहरों से डरने वाली किश्तियां पार नहीं लगतीं. पराजिता चंदेल ने भी..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2UjqIYM, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

बीजेपी ने जासूसी के लिए चंद्रशेखर को बीएसपी में भेजने की कोशिश की थी, अब दलित वोटों को बांटने के लिए वाराणसी से लड़वा रही है : मायावती

{content: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर भारतीय..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2JUODcQ, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

पूर्व RAW चीफ एएस दुलत बोले- पुलवामा हमला कर जैश ने दिया मोदीजी को तोहफा

{content: एएस दुलत ने शनिवार को कहा कि पुलवामा आतंकी हमला (Pulwama Terror Attack) चुनाव के पहले भाजपा..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2YM23eO, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

आखिर क्यों अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने गए राहुल गांधी, जानें आंकड़ों का गेम

{content: लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो गई है...., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2K22I8G, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का होगा तलाक, जानें क्या है सच्चाई ?

{content: एक मैगजीन ने इस बात का दावा किया है कि गॉसिप डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक,..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2HXCcup, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी की अमेठी और केरल की वायनाड सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

{content: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी की अमेठी और केरल की वायनाड सीट से लोकसभा..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2YCKtd5, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

दो बार के लोकसभा चुनाव में घटी निर्दलीय प्रत्यशियों की संख्या

{content:

रांची (गुप्तेश्वर कुमार). झारखंड में पिछले दो लोकसभा चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या कम हुई है। 2009 में जहां 100 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, वहीं 2014 में यह आंकड़ा 76 पर पहुंच गया। हालांकि, कुल प्रत्याशियों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है।

  1. 2014 के लोकसभा चुनाव में धनबाद लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 15 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। जबकि 2009 में इस सीट पर 17 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। 2014 में इस सीट से कुल 31 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा के पीएन सिंह ने जीत दर्ज की थी।

  2. धनबाद लोकसभा सीट में बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद और झरिया 6 विधानसभा सीटें हैं। खास बात यह है कि धनबाद लोकसभा सीट पर 1957 से हुए 15 लोकसभा चुनाव में अब तक दो बार ही निर्दलीय को जीत मिली। 1977 और 1980 में लगातार दो बार तक इस सीट से निर्दलीय एके रॉय सांसद चुने गए थे। तब धनबाद सीट बिहार राज्य में आती थी।

  3. 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में धनबाद से पीएन सिंह दो बार सांसद चुने गए। इस बार भी भाजपा ने पीएन सिंह को ही यहां से टिकट दिया है। वहीं, महागठबंधन से यह सीट कांग्रेस को मिली है। कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि कीर्ति आजाद और चंद्रशेखर दुबे के नाम पर चर्चा चल रही है।

  4. 2014 के लोकसभा चुनाव में सबसे कम निर्दलीय प्रत्याशी उतारने वाली सीट थी लोहरदगा। कुल 9 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में थे। इनमें से 3 निर्दलीय थे। जबकि 2009 में कुल 15 प्रत्याशियों ने यहां चुनाव लड़ा था। इसमें से 8 निर्दलीय थे। 1957 से हुए 15 चुनाव में से एक बार भी निर्दलीय प्रत्याशी को यहां जीत नहीं मिली।

  5. इसके बाद सिंहभूम सीट से 2014 में मात्र 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। जबकि कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 2009 के चुनाव में कुल प्रत्याशियों की संख्या यहां 9 थी। इनमें से 3 निर्दलीय थे। यहां से दो बार 1967 और 2009 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सांसद बने थे।

  6. धनबाद के बाद सबसे ज्यादा प्रत्याशियों को 2014 में चुनाव लड़ाने वाली सीटें रांची, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग थीं। रांची से 28, चतरा से 20, कोडरमा से 20 और हजारीबाग से भी 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। वहीं, 2009 के चुनाव में रांची से 26, चतरा से 11, कोडरमा से 16 और हजारीबाग से 13 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।

  7. लोकसभा सीट 2014 में कुल प्रत्याशी निर्दलीय 2009 में कुल प्रत्याशी निर्दलीय
    रांची 28 11 26 16
    कोडरमा 20 5 16 5
    चतरा 20 4 11 3
    धनबाद 31 15 32 17
    खूंटी 14 4 9 3
    सिंहभूम 12 2 9 3
    जमशेदपुर 15 5 26 10
    पलामू 13 4 21 7
    हजारीबाग 20 7 13 5
    राजमहल 11 3 12 0
    दुमका 14 5 19 8
    गोड्‌डा 16 4 23 7
    लोहरदगा 9 3 15 8
    गिरिडीह 17 4 17 8
    टोटल 240 76 249 100



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      प्रतीकात्मक फोटो।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2CK2ixy , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में पूछा सवाल- विवाह क्या है?

{content:

पलामू. नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के पीजी की परीक्षा चल रही है। इसी परीक्षा के तहत पिछले गुरुवार को एमए समाज शास्त्र के पार्ट वन के कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में सभी सवाल समाज शास्त्र से पूछे गए। प्रश्नपत्र में पूछा गया कि विवाह क्या है? इसके प्रकार को बतलाएं। साथ ही अन्य सवाल यथा शिक्षा क्या है? व्याख्या करें, सामाजिक समूह क्या है? व्याख्या करें, समेत सभी आठ सवाल कंप्यूटर साइंस के नहीं यानी आउट ऑफ सिलेबस थे। कुछ परीक्षार्थियों ने सिलेबस से बाहर का सवाल पूछे जाने पर परीक्षा केंद्र पर इसका विरोध किया, हालांकि वीक्षक, केंद्राधीक्षक के कहने पर अधिकांश परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार नहीं किया।

  1. तीन घंटे की कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में विद्यार्थियों ने समाज शास्त्र के उत्तर से अपना पेपर भरा। गढ़वा स्थित गोपीनाथ सिंह डिग्री महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र व संस्कृत के विद्यार्थियों का भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कुछ परीक्षार्थियों ने इसपर विरोध जताया और मीडिया की इसकी जानकारी दी। इस मामले में मीडिया द्वारा विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारियों से पूछा गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच कराने के बाद शनिवार को इस परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की। पुनर्परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। जबकि अन्य विषयों की परीक्षा निर्धारित समय पर ही चलती रहेगी।

  2. नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि समाज शास्त्र के कंप्यूटर साइंस की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। उसकी परीक्षा पुन: होगी, जिसकी तारीख की घोषणा विश्वविद्यालय जल्द ही करेगा। तब तक अन्य पेपर की परीक्षा समान्यत: होती रहेगी।

  3. नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ विजय प्रसाद ने बताया कि 28 मार्च को समाज शास्त्र की परीक्षा हुई थी। इसमें कंप्यूटर साइंस का प्रश्नपत्र सिलेबस से बाहर है या सिलेबस का है, इस पर परीक्षा समिति विचार करेगी। वर्तमान में परीक्षा जारी रहेगी।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Palamu News question of sociology asked in computer science Exam
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2HPq1jZ , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

30 Mart 2019 Cumartesi

Kesari Box Office Collection Day 10: दूसरे हफ्ते भी फिल्म कर रही है कमाई, अब तक कमाए इतने करोड़

{content: Kesari Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार  (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी' (Kesari) बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2Uiz8j8, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

जेट एयरवेज के पायलटों ने दी सामूहिक अवकाश की धमकी तो एयरलाइन ने कहा- दिसंबर की सैलरी जल्द दी जाएगी

{content: उन्होंने कहा, 'यह जटिल प्रक्रिया है और इसमें हमारी उम्मीद से अधिक समय लगा है..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2FDqi61, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 4 लोगों के घायल होने की सूचना

{content: छपरा से सूरत जाने वाली ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस ट्रेन की 14 बोगियां पटरी से उतर..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2FL6EWR, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

दूसरी पार्टी में 'ठिकाना' ढूंढने आए बिहार में कई दलबदलू नेताओं को नहीं मिला 'ठौर'

{content: आम तौर पर किसी भी चुनाव से पहले अपने लाभ के लिए नेताओं के दल बदलने का रिवाज..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2U715uJ, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

BJP उम्मीदवार संबित पात्रा के लिए आखिर क्यों पुरी से चुनाव जीतना है मुश्किल, आंकड़ों से समझें

{content: भगवान जगन्नाथ की मूर्ति हाथ में लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे संबित..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2uyVbn2, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

Lok Sabha Polls UPDATES: पीएम मोदी का 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम आज, दक्षिण भारत को साधने की तैयारी में राहुल गांधी

{content: Lok Sabha Polls UPDATES: पीएम मोदी का 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम आज, 3 रैली से दक्षिण भारत को..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2I1dh9e, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

डेटा चुराकर नई कंपनी बनाने और झूठा केस करने के आरोप में एक अमेरिकी समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

{content: एक कंपनी का गोपनीय डेटा चुराकर अपनी नई कंपनी खड़ी करने और पैसे ऐंठने के लिए..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2V6uJwT, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

'मेरी लड़ाई जेल और बेल वालों से': गिरिराज सिंह बोल रहे थे, मंच पर हंस रही थीं मुजफ्फरपुर कांड में जमानत पर रिहा मंजू वर्मा

{content: बेगूसराय सीट से एनडीए उम्मीदवार गिरिराज सिंह के मंच पर दिखीं मुजफ्फरपुर..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2WDmubZ, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

BJP के गिरिराज सिंह बोले- मेरी लड़ाई किसी पार्टी या उम्मीदवार से नहीं, देश के गद्दार को हराने बेगुसराय आया हूं

{content: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार (Kanhaiya..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2V7yMZI, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

जमशेदपुर संसदीय सीट से अंडर मैट्रिक, आईएससी, ग्रेजुएट, वेटनरी डॉक्टर तक बने हैं सांसद

{content:

जमशेदपुर. जमशेदपुर लोकसभा सीट से अंडर मैट्रिक से ग्रेजुएट, वेटनरी एमबीबीएस प्रत्याशी और आईपीएस ने संसद का सफर तय किया है। अब तक चुने गए सांसदों में डॉ. अजय कुमार व डॉ उदयकर एमबीबीएस हैं। डॉ. अजय आईपीएस भी रहे हैं। दो बार सांसद रहे रुद्रप्रताप षाड़ंगी अंडर मैट्रिक थे। वहीं दो बार सांसद रहे शैलेंद्र महतो दसवीं पास हैं।

दो डॉक्टरों ने संसद में उठाई है आवाज
1962 में सीपीआई के टिकट पर सांसद बने डॉ. उदयकर मिश्रा एमबीबीएस थे। 2011 उपचुनाव में सांसद बने डॉ. अजय कुमार एमबीबीएस डॉक्टर हैं। उन्होंने 1985 में एमबीबीएस किया । 1986 में वे आईपीएस बन गए थे। 1996 में भाजपा के टिकट से सांसद बने नीतीश भारद्वाज वेटनरी डॉक्टर थे। उन्होंने बांबे वेटरीनरी कॉलेज से डिग्री बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनीमल हसबेंडरी की थी। महाभारत टीवी सीरियल में कृष्ण की भूमिका निभाकर नीतीश ने प्रसिद्धि पाई थी।

ग्रेजुएट भी बने नुमाइंदे
1967 में सांसद रहे एससी प्रसाद बीए थे। 1984 में सांसद बने गोपेश्वर भी स्नातक थे। भाजपा सांसद बनी आभा महतो राजनीति विज्ञान में स्नातक है। सुनील महतो और उनकी पत्नी सुमन महतो भी ग्रेजुएट थे।2014 में सांसद बने विद्युतवरण महतो ने इंटर पास हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
LokSabha Election 2019 MP from Jamshedpur parliamentary constituency
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2TKnxEY , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक से 756 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार

{content:

लोहरदगा. कटक (ओडिशा) से कुडू के रास्ते बिहार ले जाए जा रहे 756 किलो गांजा के साथ शनिवार को पुलिस ने ट्रक चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में आरा भोजपुर जिले के बहिरो गांव का राजेश यादव, चरपोखरी गांव का ट्रक चालक दीनानाथ तिवारी, गोठुला गांव का कमलेश कुमार और नवादा बेन का रहनेवाला राजेश कुमार शामिल है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुडू होते हुए एक ट्रक अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है, जिसे एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो स्कॉट कर रही है।

सूचना के बाद कुडू-रांची मुख्य पथ पर शुरू की वाहनों की जांच
सूचना पर कुडू थाना की टीम ने कुडू-रांची मुख्य पथ पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी क्रम में एक नई स्कॉर्पियो को रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से 38 हजार 410 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने गाड़ी में सवार लोगों से कड़ी पूछताछ की, तो बताया गया कि पीछे एक 12 चक्का ट्रक आ रही है, जिस पर अवैध मादक पदार्थ (तैयार गांजा) लोड है। ट्रक के पहुंचने पर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि मादक पदार्थ ट्रक के पीछे बड़े डाला के पास गुप्त बक्सा बनाकर रखा गया था। बक्से को नट बोल्ट से टाइट कर दिया गया था। ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर मादक पदार्थ बरामद किया गया।

42 प्लास्टिक के बोरे में 756 किलोग्राम गांजा
ट्रक से पुलिस ने 756 किलो गांजा बरामद किया, जो 42 प्लास्टिक के बोरे में पैक था। बताया कि मादक पदार्थ ओडिशा के कटक से लोड कर बिहार के आरा जिला ले जाया जा रहा था। बरामद गांजा की कीमत लगभग 75 लाख रुपए बतायी गयी। बताया गया कि मामले की सूचना पर नारकोटिक विभाग के अधीक्षक देवानंद, अधिसूचना अधिकारी सुरेश सिंह व संजय मिश्रा कुडू पहुंचे। उन्होंने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद अधिसूचना अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि कटक में गांजा 3500 रुपए किलो मिलता है।

बिहार पहुंचने के बाद 10 हजार रुपए प्रतिकिलो बिकता है गांजा
बिहार पहुंचकर इसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए प्रति किलो हो जाती है। उन्होंने बताया कि मामले का उदभेदन करने में कुडू पुलिस के अलावा बुंडू पुलिस का भी सहयोग रहा। आरोपियों के घरों पर भी छापामारी की जा रही है। इस मामले की संलिप्तता में और भी कई नाम उजागर हो सकते हैं। इधर बताया गया कि गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी प्रकिया के तहत जेल भेजा जाएगा। मौके पर एसआई बीके पांडेय, शर्मा भगत, संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जब्त बाेरियों में भरा गांजा।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2YCutrm , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

बिहार में न बालाकोट या न राफेल, जातिगत समीकरण ही यहां बड़ा मुद्दा

{content: लोकसभा चुनाव के मझधार में सभी राजनीतिक दलों की नैया हिचकोले खा रही हैं. सभी..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2HYzPr0, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

VIDEO: SDM ने आचार संहिता उल्लंघन की बात की तो केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने की बदसलूकी, कहा- हिम्मत है तो जेल ले चलो

{content: बिहार के बक्सर में आचार संहिता का उल्लंघन की बात पर भड़के केंद्रीय मंत्री और..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2uDUnNU, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने नाम के साथ 'चौकीदार' क्यों जोड़ा, पढ़ें- उनका जवाब

{content: सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने शनिवार को कहा कि उन्होंने ट्विटर पर अपने नाम में..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2CJ4RA0, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

बिहार: टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं पुतुल कुमारी को बीजेपी ने 6 साल के लिए निकाला

{content: बिहार के बांका संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्र्त्याशी पुतुल कुमारी पर..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2uCwfLi, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

'जारी रखेंगे पिता की विरासत': मनोहर पर्रिकर के बेटों ने दिए राजनीति में आने के संकेत

{content: गोवा के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटों ने शनिवार को बयान..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2I0dN7r, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

...जब BJP सांसद बोले, 'होगी कांग्रेस की जीत', मंच पर मौजूद CM और अन्य भाजपा नेता एक दूसरे का ताकने लगे मुंह

{content: लोकसभा चुनाव 2014 (Lok Sabha Election) में बीजेपी ने हरियाणा की 10 सीटों में से 7 पर जीत दर्ज की..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2uxPYfk, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की संपत्ति 7 वर्षों में तीन गुना बढ़ी, राज्यसभा की सैलरी, रेंट और खेती-किसानी को बताया आय का जरिया

{content: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) की संपत्ति में पिछले 7 सालों के दौरान तीन गुना..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2HXoEPz, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

खाना न मिलने से सूखकर हो गई थी 20 किलो की 'कंकाल', दहेज के लिए बहू को ससुराल वालों ने मार डाला

{content: दहेज की मांग को लेकर एक महिला को उसके ससुरालवालों ने इस कदर तड़पाया और भूखा..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2Wz2BCK, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बेटे के खिलाफ चुनाव प्रचार नहीं करेंगे BJP मंत्री, जानें- पार्टी ने क्या कहा

{content: मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Seat) के अंतर्गत एक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2UbruYF, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

औरंगाबाद से महागठबंधन प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद सड़क दुर्घटना में घायल, हत्या की साजिश का लगाया आरोप

{content: बिहार के औरंगाबाद से महागठबंधन के उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद एक कार दुर्घटना..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2FKpyMm, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

बीजेपी नेता ने कहा-उम्मीदवार जिताओ, पांच लाख मिलेगा, दर्ज हुआ आचार संहिता का केस

{content: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने शनिवार को बताया कि..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2ValpYI, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

राजस्थान में उपचुनाव और विधानसभा इलेक्शन में मिले झटकों से क्या उबर पाएगी बीजेपी?

{content: राजस्थान में 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 25 सीटें अपनी झोली में डालीं..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2OAcltx, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

NEWS FLASH: पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे बात, अमित शाह की यूपी में होगी चुनावी जनसभा

{content: देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2I87dvR, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

मनोज तिवारी वोट मांगने आएं तो उन्हें घर से बाहर निकाल दीजिए : केजरीवाल

{content: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य..., title:NDTV Khabar - Latest, url:https://ift.tt/2WC5JxL, author:, feed_url: https://www.ndtv.com/, }

सिस्टम में गहराई तक करप्शन, करप्ट अफसर पर कार्रवाई करते हैं तो वे यूनाइट होकर धमकाते हैं

{content:

रांची (नितिन चौधरी).भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई और तबादले के बाद आरपीएफ डीजी अरुण कुमार पर पॉलिटिकल दबाव बनना शुरू हो गया है। करप्ट लोग यूनाइटेड होकर धमकाना शुरू कर दिए हैं। इसकी जानकारी डीजी ने ट्वीट कर दी है। राजनीतिक प्रेशर भी कहीं ना कहीं बन रहा है।

डीजी ने ट्वीट कर कहा है कि सिस्टम की गहराई तक करप्शन घुसा हुआ है। अगर आप एक करप्ट अफसर के विरुद्ध कार्रवाई करते हैं तो जितने भी करप्ट लोग हैं, वे यूनाइट होकर धमकाना शुरू कर देते हैं। डीजी ने यह ट्वीट 29 मार्च को रात 22.58 बजे किया। उसके बाद उन्होंने रात 11.04 बजे रि-ट्वीट करते हुए पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर आरपीएफ, रेलवे बोर्ड चेयरमैन, रेल मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया, पूर्व-मध्य रेलवे के जीएम, डीआरएम धनबाद और आरपीएफ पूर्व-मध्य रेलवे धनबाद को टैग किया और यह मैसेज दिया है। रि-ट्वीट का मामला धनबाद रेल मंडल के आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विनोद कुमार से जुड़ा है। जिन पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है और इन्हें डीजी अरुण कुमार ने 27 मार्च को सस्पेंड कर दिया। साथ ही भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी विनोद कुमार को पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर जोन से हटाकर पूर्वरेलवे कोलकाता भेज दिया। जहां उन्हें पूर्व रेलवे कोलकाता आरपीएफ आईजी रिपोर्ट करने का आदेश दिया है।

डीजी ने आरपीएफ अधिकारी विनोद को कहा था- सुधर जाएं

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, 18 मार्च को दिल्ली में डीजी अरुण कुमार ने देशभर के कमाडेंट और सीनियर कमांडेंट के साथ मीटिंग की। इसमें धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विनोद कुमार को फटकार लगाई थी और कहा था कि आप सुधर जाएं। आपके खिलाफ काफी शिकायतें आईं हैं। इन पर ट्रांसफर-पोस्टिंग में गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। इनके संरक्षण में कोयले की चोरी भी होती थी। उसके बाद डीजी ने 27 मार्च को कार्रवाई कर दी।

मल्लिक के खिलाफ ट्रांसफर-पोस्टिंग में गड़बड़ी का आरोप
पूर्व रेलवे कोलकाता के आरपीएफ आईजी आरके मल्लिक के खिलाफ भी कई शिकायतें थीं। मिली जानकारी के अनुसार, इन पर ट्रांसफर-पोस्टिंग में भी गड़बड़ी का आरोप था। इनके द्वारा किए गए ट्रांसफर-पोस्टिंग को रेलवे बोर्ड ने कैंसिल कर दिया था। इसी के बाद डीजी ने आरके मल्लिक का ट्रांसफर कर मेट्रो रेल में भेज दिया। ट्रांसफर के बाद से आईजी मल्लिक लंबी छुट्टी पर हैं। उनके जगह पर 29 मार्च को पूर्व रेलवे में आईजी का चार्ज मेट्रो रेल के डीआईजी एएन मिश्रा को दी गई। जानकारी के अनुसार मेट्रो रेल के आईजी आरके मल्लिक अभी तक छुट्‌टी से वापस नहीं लौटे हैं।

जीएम ने भी कहा था- चोरी दिखाने हमें बुलाएं हैं
कुछ माह पहले पूर्व-मध्य रेलवे के जीएम एलसी त्रिवेदी धनबाद रेल मंडल का इंस्पेक्शन करने आए थे। इसी बीच कोयले की चोरी हो रही थी। जीएम ने आरपीएफ कमांडेंट विनोद कुमार को फटकार लगाई थी और कहा था कि यही सब दिखाने के लिए मुझे लाएं हैं। जीएम ने कहा था कि आपके खिलाफ डीजी से शिकायत करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DG's tweet against corruption
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2UoumjS , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive