Bu Blogda Ara

31 Ocak 2019 Perşembe

रांची के 92 केंद्रों में 102 सेविका और सहायिका की होगी नियुक्ति

{content:

रांची. रांची जिले के 92 आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर बहाली होगी। जिला प्रशासन ने आम सूचना जारी कर दी है। 92 आंगनबाड़ी केंद्रों में 50 सेविका और 52 सहायिकाओं का चयन होगा। 59 सौ रुपए सेविका को और 2950 रुपए सहायिका को वेतनमान मिलेगा। सेविका व सहायिकाओं का चयन आमसभा से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति करेगी।

4 से 27 फरवरी तक चलेगी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया की शुरुआत 4 से 27 फरवरी तक चलेगी। सबसे पहले कांके प्रखंड के पतरातू आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सहायिका का चयन होगा। सेविका और सहायिकाओं का चयन होने से केंद्रों का संचालन सुचारू रूप से होने के साथ सरकार की योजनाएं ठीक ढंग से संचालित होंगी।

कहां कितने आंगनबाड़ी केंद्र में होनी है नियुक्तियां
कांके - 4, रातू- 13, मांडर- 7, लापुंग- 5, बुढ़मू- 8, इटकी- 8, बेड़ो- 14, नामकुम- 4, सोनाहातू- एक, तमाड़- 6, रांची सदर- 9, चान्हो- 3, सिल्ली- 3, बुंडू- 4, अनगड़ा- 3।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi sevika and sahayika will be recruit in 92 centers
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2S6k33W , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive