Bu Blogda Ara

30 Ocak 2019 Çarşamba

17 वर्ष पुराने केस में पूर्व बैंक मैनेजर को 1 वर्ष की सजा

{content:

रांची.रांची यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में वर्ष 2000 में 25 लाख से अधिक की सरकारी राशि का गबन करने के मामले में तत्कालीन बैंक मैनेजर जेम्स बी तिग्गा, बैंक के एजेंट और लोन लेने वाले 37 आरोपियों को दोषी करार देते हुए एक-एक वर्ष कैद की सजा दी है। यह फैसला सीबीआई के स्पेशल जज एके मिश्र की अदालत में सुनाई है। बैंक मैनेजर को अलग से ₹25000 का जुर्माना भी लगाया है, जबकि शेष सभी 36 आरोपियों को कोर्ट ने ₹20000 का जुर्माना लगाया है। 37 आरोपियों सहित 46 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने वर्ष 2003 में एफआईआर दर्ज की थी।

जेल में बंद नक्सलियों को उपलब्ध कराया पुलिस पेपर
चतरा के टंडवा थाना अंतर्गत खदान मगध और आम्रपाली कोल प्रोजेक्ट के पदाधिकारियों से नक्सलियों द्वारा लेवी की वसूली करने को लेकर दर्ज मामले में एनआईए के स्पेशल जज नवनीत कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सभी नक्सलियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। साथ ही उनके अधिवक्ताओं को मामले से जुड़े पुलिस पेपर भी उपलब्ध कराया गया। इस मामले में सुधांशु रंजन उर्फ छोटू प्रदीप राम संजय जैन मुनेश गंजू बिंदु गंजू कोहराम जी और सुभान मियां सहित अन्य आरोपी जेल में बंद हैं। इस मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट ने 16 फरवरी की तिथि निर्धारित की है।

दुष्कर्म के आरोपी को मिली 7 वर्ष कारावास की सजा
बुंडू थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरकोरबा गांव निवासी सुभाष यादव उर्फ सुभाष अहीर उर्फ संवत अहीर को दोषी ठहराते हुए 7 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा दी गई है। यह फैसला न्यायालय एसएस प्रसाद के अदालत ने बुधवार को दी है। कोर्ट ने दोषी पाए गए आरोपी को कहा है कि वह ₹50000 का जुर्माना पीड़ित युवती को भुगतान करेगा। ऐसा नहीं करने पर उसे 6 माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दुष्कर्म की यह घटना 2 अक्टूबर 2016 की सुबह 6:00 बजे उस समय हुई जब युवती शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी। पहले से घात लगाए आरोपी ने उसे दबोच लिया और धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

आय से अधिक संपत्ति मामले में बंधु तिर्की कोर्ट में हुए हाजिर
रांची | पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बुधवार को सीबीआई के स्पेशल जज एके मिश्र की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान सीबीआई की ओर से डाक विभाग के कर्मचारी चितरंजन कुमार का बयान दर्ज कराया गया।

दारोगा नियुक्ति में सुनवाई आज
दारोगा नियुक्ति में हुए विवाद के मामले की सुनवाई गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में होगी। बुधवार को इस मामले की अांशिक सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इसे गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया। इस मामले में हरि कुजूर व अन्य की ओर से याचिका दायर की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Former bank manager sentenced to one year jail
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2HHnxoJ , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive