रांची.राजभवन उद्यान इस बार आमलोगों के लिए पांच से 19 फरवरी तक खोला जाएगा। इस दौरान शहरवासी सुबह 10 बजे से तीन बजे तक उद्यान का दीदार कर सकेंगे। शनिवार और रविवार को केवल स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। राजभवन के गेट नंबर दो से सुरक्षा जांच के बाद आम लोग राजभवन परिसर के उद्यान को जीभर निहार सकेंगे।यहां रुद्राक्ष, कल्पतरू, यलो बैंबू, अशोक के पेड़, लौंग, इलायची, चंदन, सिंदूर, दालचीनी, तेजपत्ता, सिंदुबार, अश्वगंधा और हिंग के पौधा भी उद्यान को खास बनाते हैं।
कब से कब तक : 5 फरवरी से 19 फरवरी तक
विद्यार्थियों के लिए :शनिवार और रविवार को स्कूल-कॉलेजों के छात्र और छात्रों काे मिलेगा प्रवेश
समय : सुबह 10 बजे से तीन बजे तक
200 से अधिक प्रजातियों के गुलाब
राजभवन उद्यान में 200 से अधिक प्रजातियों के गुलाब हैं। राजभवन प्रशासन द्वारा उद्यान को करीने से सजाया जाता है। यहां 9 फाउंटेन हैं, जो संगीत की धुन पर अठखेलियां करते हैं। 52 एकड़ में फैले राजभवन उद्यान के 11 गार्डेन में विभिन्न प्रजातियों के फूल-पौधे देखने का मौका शहरवासियों के साथ-साथ अन्य जिलों से पहुंचे लोगों को भी मिलेगा। उद्यान में विदेशी फूल भी हैं। इनकी खूबसूरती भी देखते बनती है। यहां मसाला और औषधीय पौधे लोगों को आकर्षित करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2SfZkJT , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder