रांची. बुंडू थाना क्षेत्र स्थित अहीर टोला में मंगलवार को हुए गैंगरेप के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को बुंडू डीएसपी अशोक रविदास ने बताया कि 29 जनवरी मंगलवार को बुंडू घूमने आई एक लड़की के साथ पांचों ने गैंगरेप किया था।
लड़की का मोबाइल छीन लिया था आरोपियों ने
लड़की अपने दोस्त के साथ बुंडू घूमने आई थी। शाम को दोनों गांव ताऊ में लॉज में रहने वाले दोस्त से मिलने गए। यहां लड़की लॉज के बाहर खड़ी थी और लड़का अंदर जाकर अपने दोस्त से मुलाकात की। इसी दौरान पांचों आरोपी राजू अहीर, अमीत अहीर, शरनागत अहीर, पंकज अहीर और एक अन्य लड़की के पास पहुंचे और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। लॉज से बाहर निकलते ही लड़के का भी मोबाइल फोन छीन लिया।
छापेमारी के दौरान किया गया गिरफ्तार
इसके बाद आरोपी लड़की को जबरदस्ती अहीर टोला के बाहर ले गए और पांचों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद लड़की को उसका मोबाइल देकर भाग निकले। लड़की के बयान पर बुंडू थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद छापेमारी के दौरान पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2RY15Mt , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder