कोडरमा. गझंडी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना धनबाद-गया रेलखंड की है। प्रेमी जोड़े की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही ये भी पता नहीं चल पाया है कि प्रेमी जोड़ा किस ट्रेन के आगे कूदा था। फिलहाल, घटना की सूचना के बाद रेलवे पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है।
सुबह लोगों ने देखी दोनों की लाश
स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों ने सुबह प्रेमी जोड़े की लाश ट्रैक पर देखी तो रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि प्रेमी जोड़े ने रात के अंधेरे में ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2CUepXV , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder