Bu Blogda Ara

30 Ocak 2019 Çarşamba

विधायक के घर में घुस झामुमो नेता ने कहा-बम से अरुप को उड़ा देंगे

{content:

धनबाद. निरसा विधायक अरुप चटर्जी के आवास पर पहुंच पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता दिनेश सिंह व उनके समर्थकों ने गाली-गलौज करते हुए अरुप को बम से उड़ा देने की धमकी दी है। जिस समय दिनेश वहां पहुंचे, अरुप मौजूद नहीं थे।

  1. घटना की लिखित शिकायत मासस समर्थक बाबू साहेब पोद्दार ने निरसा थाना में की है। शिकायत में पोद्दार ने कहा कि बुधवार की शाम 4 बजे विधायक के आवास के समीप खड़ा था। इसी दौरान दिनेश सिंह, अरमान शेख, विक्की सिंह व मंतोष उर्फ मोछू सिंह विधायक के आवास के बरामदे में घुसकर जान से मारने धमकी दे रहे हैं। सभी के हाथ में कट्टा व रिवाल्वर था।

  2. शोर मचाने पर विक्की सिंह ने उसपर रिवाल्वर तान दी। हालांकि भीड़ जुटी देख चारों मौके से भाग निकले। चारों विधायक की हत्या करने के नीयत से आए थे। खबर मिलने पर रांची में मौजूद विधायक ने घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ विजय कुशवाहा व निरसा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुषमा कुमारी दलबल के साथ विधायक आवास पर पहुंचे। आरोपितों में एक विक्की सिंह उसी शिवशंकर सिंह का भतीजा है, जिसे अरुप के पिता गुरुदास चटर्जी की हत्या में सजा हुई थी।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      निरसा विधायक अरुप चटर्जी। (फाइल)
      , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2DJ5SIX , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive