{content: ट्रैक्टर एसोसिएशन सिल्ली प्रखंड के सदस्यों की प्रखंड स्तरीय बैठक बजरंग मेला परिसर के उरांगढ़ा नदी तट पर प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार महतो की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से संघ की गतिविधि पर एवं संघ की मजबूती को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही साथ संघ का विस्तार पंचायत स्तर तक किया गया। इसके अलावा ट्रैक्टर द्वारा समान ढोने एवं कृषि कार्य के लिए भाड़ा का निर्धारण किया गया। मौके पर विशाल महतो सचिव, राधिका महतो, बुधराम महतो, गुलाब सिंह, अपुन महतो, निपेन महतो, सोनू महतो, भगीरथ महतो, विमला महतो, धीरेन महतो, मनसा महतो, अमरेश महतो, महेश्वर महतो, शिवनाथ महतो, परन महतो, अजय लोहरा, परेश नायक, आनंद महतो आदि उपस्थित थे। ट्रैक्टर एसोसिएशन की अगली बैठक आगामी 17 फरवरी को बजरंग मेला परिसर स्थित उरांगढ़ा नदी तट पर रखी जाने का निर्णय लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2S9jDJh , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder