Bu Blogda Ara

30 Ocak 2019 Çarşamba

जनचौपाल में दी गई योजनाओं की जानकारी

{content: जिला प्रशासन के आदेशानुसार बांसारुली पंचायत भवन में बुधवार को जनचौपाल का आयोजन किया गया। जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, पंचायत के मुखिया रेणुका देवी, पंचायत समिति सदस्य आरती देवी,बीडीओ उदय कुमार ,बीसीओ सुरेंद्र उपाध्याय प्रखंड के पदाधिकारी कर्मचारी, ग्राम प्रधान वार्ड सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बीडीओ उदय कुमार ने प्रखंड स्तर पर समाज कल्याण और क्षेत्र विकास से संबंधित चल रही योजनाओं के विषय मे बताया एवं योजनाओं का लाभ लोगों को मिले इसके लिए प्रेरित किया। वहीं जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू ने जन चौपाल के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि जनकल्याणकारी और विकास की योजनाओं को जल्द एवं सुगम तरीके से लोगों को प्राप्त हो इसके लिए जनसंवाद आवश्यक है। और इसीलिए इस तरह की जन चौपाल आयोजित किए जाने की आवश्यकता है।

सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा योजना की जानकारी दी गई वहीं उपस्थित ग्रामीण तथा जनप्रतिनिधियों से भी संवाद करते हुए उनसे भी इस संबंध में विचार विमर्श किया गया तथा वह भी चर्चा की गई कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों को सार्वजनिक आवश्यकता क्या है इस विषय पर भी जानकारियां ली गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित चार समस्या जन चौपाल में आया। जिसे बीडीओ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही समाधान किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया धनेश्वर बेदिया, कृषि पदाधिकारी रमेश भगत, बीपीओ मंतोष कुमार सिंह, बीपीओ कृष्णा हेंब्रम, जेई मनीष कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार नायक, बसंत कुमार आदि उपस्थित थे।

इटकी के रानीखटंगा की जनचौपाल में लोगों ने अफसरों से पूछे सवाल

इटकी |
रानीखटंगा पंचायत सचिवालय भवन में जन चौपाल लगा। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उद्घाटन जिप सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव व संचालन शिक्षा विभाग की बीपीओ पम्मी सिन्हा ने किया। प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश्वर महतो, मुखिया तेतरी उराईन, विधायक प्रतिनिधि पूनम देवी, उपप्रमुख उरूज अंसारी, बीपीओ अनुपमा सिन्हा, पशु चिकित्सक डॉ. अजय कुमार, जगमोहन महतो, रामचंद्र महतो, सोनू, प्रमोद महतो सहित अन्य शामिल थे। इधर, जनचौपाल कार्यक्रम में बीडीओ व सीओ के शामिल नहीं होने पर प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष राजेश्वर महतो ने नाराजगी व्यक्त की है।

स्वच्छ भारत मिशन के जागरूकता अभियान के समापन के मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा गौरव यात्रा निकाली गई। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार, बीईईओ राजेंद्र शर्मा, मुखिया मंजू देवी, नंदलाल महतो, जनार्दन राम तिवारी, कैसर आलम, जावेद मियां, पंचम महतो, लाला खान, संतोष कुमार, सुमन कुमारी सहित लक्ष्मी गजेंद्र व राजकीय उर्दू बालक मवि के विद्यार्थी शामिल थे।

चान्हो में आयोजित जनचौपाल में उपस्थित ग्रामीण।

बिरगाम के जनचौपाल में लगी जनसमस्याओं की झड़ी

भास्कर न्यूज | तमाड़/लापुंग

बुधवार को वीरगांव पंचायत अन्तर्गत राधा रानी मंदिर में प्रखंड प्रशासन की ओर से आयोजित जन-चौपाल में समस्याओं की झड़ी लगी। कार्यक्रम में रांची के डीआरडीए संगीता लाल, बीडीओ राहुल कुमार समेत प्रखण्ड के कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को वरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखी। इस दौरान पदाधिकारियों ने जनता की समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमें मुख्य रूप से आयुष्मान भारत, सरकार द्वारा बालिका शिक्षा पर जोर, स्वच्छ भारत अभियान, सुकन्या योजना आदि शामिल है। इस मौके पर डीआरडीए ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि सरकार द्वारा कार्यक्रम के तहत यह जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम के माध्यम से विभाग के पदाधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। कार्यक्रम का संचालन बिरगाम पंचायत के मुखिया ललित कृष्ण मुंडा ने किया। इस अवसर पर भूतपूर्व मुखिया देव कुमार पांडेय, यमुना देवी, रेखा कुमारी, बृजेश साहू, मनोरंजन साहू, प्रेम कुमार दास, कमलाकांत साहू, सुभाष महतो, बाबू लाल बाबू, प्रवीण, आशीष पांडे आदि सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे। इधर, लापुंग के हुलसू पंचायत में बुधवार को जनचौपाल लगी। कार्यपालक दंडाधिकारी मनमोहन प्रसाद ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रमुख सुशीला बारला व बीडीओ रोहित सिंह व मुखिया मोनिका टोपनो के साथ मिलकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने अलग-अलग तरह की 49 समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिया। मौके पर प्रखंड आपूर्ति सह सहकारिता पदाधिकारी विजय रंजन तिर्की, पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर सौरभ आनंद, मुखिया मोनिका टोप्पनो, सांख्यिकी पर्यवेक्षक पंचायती राज पदाधिकारी जुम्बल कौरी, मो. इम्तियाज, पंचायत सेवक पूसा मुंडा, नंद किशोर सिंह, बसंती केरकेट्टा, देवकी देवी, प्रभु दान होरो आदि मौजूद थे।

चान्हो के मुरतो में जनचौपाल

चान्हो | मुरतो पंचायत सचिवालय मे बुधवार को प्रखंड प्रशासन द्वारा जन चौपाल लगाया गया। चौपाल के दौरान विभिन्न मामलों को लेकर लगभग 50 मामले आई, जिसका निष्पादन किया गया। मौके पर बीडीओ पायल राज, भोला उरांव, बीपीओ सरिता कुजूर, एई पुरुषोतम भाई पटेल सहित अन्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Silli News - information about schemes given in public affairs
Silli News - information about schemes given in public affairs
Silli News - information about schemes given in public affairs
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2HTiu4H , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive