Bu Blogda Ara

30 Ocak 2019 Çarşamba

रांची को मिला ओडीएफ प्लस का दर्जा, क्योंकि 31 में मात्र 1 टॉयलेट मिला गंदा

{content:

रांची.राजधानी रांची को वर्ष 2017 में ही खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया था, लेकिन अब रांची को ओडीएफ प्लस का दर्जा मिल गया है। यानी रांची नगर निगम का क्षेत्र खुले में शौच से मुक्त तो हो गया है, साथ ही सार्वजनिक शौचालयों में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) ने रांची को ओडीएफ प्लस का दर्जा दिया है। क्यूसीआई की टीम ने 11 से 13 जनवरी के बीच शहर में बने कम्युनिटी और पब्लिक टॉयलेट का जायजा लिया था। टीम ने निगम के दावों की जांच की। जांच में 10 टॉयलेट उम्दा मिले, जहां साफ-सफाई, पानी, साबुन, टॉवेल आदि उपलब्ध थे।दिव्यांग के आने जाने के लिए रैंप बना मिला और टॉयलेट में तैनात कर्मचारियों का व्यवहार फ्रेंडली था। हालांकि टीम को एक टॉयलेट की स्थिति खराब भी दिखी, जो काफी गंदा था। इसके आधार पर संस्था ने ओडीएफ प्लस का सर्टिफिकेट दिया।


क्यों मिला सर्टिफिकेट

  • 1. दस टॉयलेट उम्दा मिले
  • 2. टॉयलेट में साफ-सफाई, पानी, साबुन, टॉवेल थे
  • 4. दिव्यांगों के लिए रैंप बनाकर दिया गया।
  • 3. टॉयलेट में तैनात कर्मियों का व्यवहार फ्रेंडली था

31 टॉयलेट की जांच में 20 को एक्सीलेंस बताया
क्यूसीआई की टीम ने शहर में बने 70 टॉयलेट में 31 की जांच की। इसमें सभी इस्तेमाल लायक मिला। एक गंदा और 2 साफ मिले। 5 टॉयलेट काफी साफ थे। वहीं 20 टॉयलेट को एक्सीलेंस का दर्जा दिया गया, जबकि 3 टॉयलेट को प्रशंसनीय का दर्जा मिला।

प्लान बेस्ट इनोवेटिव आइडिया

नगर निगम द्वारा दो वर्ष पहले तैयार किए गए सिटी इंफोर्समेंट प्लान को बेस्ट इनोवेटिव आइडिया माना गया है। इस प्लान को स्कॉच अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। स्कॉच ग्रुप सरकारी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन करने के बाद यह अवार्ड देता है। रांची नगर निगम ने इस प्लान को आइडिएश्न में डालते हुए अपनी दावेदारी पेश की थी। अगले माह निगम को अवार्ड मिलेगा।

अतिक्रमण पर काम करने का दिया हवाला
निगम ने स्कॉच अवार्ड के लिए दिए प्रेजेंटेशन में बताया था कि शहर को खुले में शौच से मुक्त बनाने, पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने और जुर्माना वसूलने व शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए इंफोर्समेंट अफसरों को नियुक्त किया गया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियम सख्ती से लागू किए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi gets ODF Plus status
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2HTwiw3 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive