Bu Blogda Ara

30 Ocak 2019 Çarşamba

नरकटियागंज में अंधविश्वास के फेर में 2 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या

{content: शिकारपुर थाना के मंगरहरी बैरिया गांव में अंधविश्वास के फेर में दो साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पीछे मिला। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मंगरहरी बैरिया गांव निवासी अनिल महतो के दो वर्षीय पुत्र बजरंगी के रूप में की गई।

पुलिस ने मामले में एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गांव के ही बीरा महतो के रूप में हुई। इस संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर बजरंगी अपने घर के पास खेलने के दौरान गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो गांव के लोगों ने एक-दूसरे के घर की तलाशी करने का ऐलान किया। उसके बाद शाम आठ बजे बजरंगी का शव घर के पीछे मिला।

गले पर जख्म के निशान

शिकारपुर पुलिस के अनुसार बच्चे की हत्या गला दबाने से हुई। बच्चे के गले पर जख्म के निशान भी पाए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में मृतक के पिता अनिल महतो ने पड़ोसी बीरा, उसकी प|ी रीना और ठागा महतो व उसकी प|ी रीता को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अररिया : बेटी जनने पर प|ी की ले ली थी जान

अररिया | अपर जिला व सत्र न्यायाधीश ने प|ी की हत्या के दोषी करार अभियुक्त सिंहेस्वर यादव को बुधवार को आजीवन सश्रम कारावास और 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। दोषी बैरगाछी का रहने वाला है। उसने प|ी को चौथी बार भी पुत्री होने पर गला काट कर हत्या कर दी थी। अन्य अभियुक्तों में राम स्वरूप यादव, बिन्देसरी यादव, मुन्ना यादव, मनोज यादव और पार्वती देवी के विरुद्ध मामला पूरक अनुसंधान के लिए जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2SgbuCG , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive