रांची. हुसैनाबाद विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता को जान से मारने की धमकी और 20 लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो शख्स को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस गुरुवार को रांची लेकर आई। दोनों को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया। इस मामले में विधायक ने 28 जनवरी को डीआईजी व एसएसपी से शिकायत करते हुए जगन्नाथपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराया था।
मोबाइल और सिम कार्ड बरामद
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान चंदौली (यूपी) चकिया थाना क्षेत्र के दीपू मोदनवाल और पलामू जिला स्थित जपला थाना क्षेत्र निवासी रौशन सिंह परमार के रूप में की गई। इनकी निशानदेही पर रंगदारी मांगने में प्रयुक्त किया गया मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किया गया है।
क्या था मामला
विधायक शिवपूजन मेहता के अनुसार, उनके मोबाइल पर सोमवार दोपहर दिन में 1:31 बजे, 3:50 बजे, 3:54 बजे, 3:55 बजे और 3:56 बजे फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को माफिया डॉन बताया और कहा कि 20 लाख रु. दो नहीं तो जान से मार देंगे। धमकी देने वाले ने खुद को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के डॉन जीवा ठाकुर का राइट हैंड बताया। उसने अपना नाम रौशन परमार बताया था। इसके बाद विधायक ने रांची के जगन्नाथपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल कार्यवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने अपने और परिवार की सुरक्षा मांगी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2RpIm7r , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder