Bu Blogda Ara

29 Eylül 2018 Cumartesi

हेमंत बोले- आदिवासियों को विस्थापित करने की तैयारी

{content:

चाईबासा.झारखंड संघर्ष यात्रा के तहत झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को तांतनगर, मंझारी, कुमारडुंगी एवं मझगांव प्रखंड में जनसभा का आयोजन किया। इसमें सोरेन ने कहा कि खनिज संपदा आदिवासियों के लिए अभिशाप साबित हो रहा है।

सरकार खनिज संपदा को बड़े पैमाने पर बाहर भेज रही है। भाजपा सरकार यहां बड़े उद्योग लगाने की योजना बना रही है। इसके बाद यहां के लोगों को विस्थापित करने की तैयारी कर रही है। आदिवासी-मूलवासियों की जमीन पर उद्योग लगाने का काम हो रहा है। लेकिन इसका कोई फायदा आदिवासियों को नहीं मिल रहा है। उद्योग में यूपी और छत्तीसगढ़ के लोगों को नौकरी दी जा रही है।

राज्य के लोग भूख से मर रहे हैं और किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जल जंगल और जमीन को बचाए रखने के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने काफी संघर्ष किया। इसे बचाने के लिए संघर्ष यात्रा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सीने में गोली खाने को तैयार हैं, लेकिन ईचा डैम को नहीं बनने देंगे।

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वे यहां मजदूरी करने आए थे, पर अब मालिक बन गए हैं। तांतनगर के कोकचो व भरभरिया में पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा लुटेरों की सरकार है। जल, जंगल व जमीन पर कब्जा करना चाहती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संघर्ष यात्रा के दौरान बोलते नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Qi0ekA , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive