Bu Blogda Ara

30 Eylül 2018 Pazar

डिजाइनर नेक्स्ट इंडिया में क्रिएटिव डिजाइन पेश

{content: डिजाइनर नेक्स्ट इंडिया में क्रिएटिव डिजाइन पेश

रांची|
डिजाइनर नेक्स्ट इंडिया सीजन-3 के तीसरे सीजन का आयोजन रविवार को हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित सोहराई भवन में एसएस मीडिया हब ने किया। इसमें रांची, चंडीगढ़ और कोलकाता से आए छात्रों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। रांची से वीमेंस कॉलेज, आईआईएफटी और आईएमआईएफडी की छात्राओं ने विभिन्न थीम पर आधारित डिजाइन किए हुए कपड़े प्रदर्शित किए। इन्हें खूब सराहा गया। रांची की उक्त तीनों संस्थाओं की छात्राएं विभिन्न थीम की विजेता चुनीं गईं। इन्हें बेस्ट सीक्वेंस, बेस्ट थीम व बेस्ट डिजाइन का पुरस्कार मिला। यहां कोलकाता से आईं मॉडल ने विभिन्न क्रिएशन को रैंप में प्रदर्शित किया।

डेको डिजाइन इंटीरियर डेकोरेशन शॉप खुला

रांची। मेन रोड स्थित गैलेक्सी मार्केट में रविवार को डेको डिजाइन इंटीरियर डेकोरेशन शॉप का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने किया। डेको डिजाइन के प्रबंधक आसिफ खान ने बताया कि हमारे यहां वाल पेपर का पूरा स्टॉक है। उन्होंने कहा कि यहां रेट वाजिब है। मात्र 1000 रुपए से लेकर 5000 तक में वाल पेपर मिल जाएगा। इसके साथ विंडो गिलास फिल्म, विनाइल फ्लोरिंग, वुडन फ्लोरिंग, कस्टोमिसेड ब्लाइंड, कस्टमाइज वॉलपेपर, वर्टिकल ब्लाइंड, 3D कस्टमाइज वॉलपेपर, फॉल सीलिंग आदि उपलब्ध होंगे। मौके पर साजिद कमाल, साजिद हुसैन, प्रिंस शादाब, राजेश गुप्ता, सर्फे आलम शाहिद अय्यूबी व अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NTFPFU , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive