Bu Blogda Ara

30 Eylül 2018 Pazar

विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पिता ने पति और ससुर पर लगाया हत्या का आरोप

{content:

चतरा. इटखोरी थाना क्षेत्र में इटखोरी नगर मुहल्ला निवासी अरविंद सिंह की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना शनिवार रात की है। इस संबंध में बिहार के फतेहपुर निवासी विजय सिंह ने इटखोरी थाने में बेटी प्रियंका को ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर हत्या करने संबंधित मामला दर्ज कराया है।

सुबह मिली मृतिका के पिता को घटना की सूचना

दर्ज मामले में मृतका के पति अरविंद सिंह और ससुर लक्ष्मी सिंह को अभियुक्त बनाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि मेरी बेटी को ससुराल वालों द्वारा हमेशा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। इसकी सूचना हमलोगों को फोन पर रविवार की सुबह दी गई। इसके बाद हमलोगों ने इटखोरी पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी ली।

चार साल का है एक बेटा
इधर, पुलिस रविवार की सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मृतका का विवाह 2012 वर्ष में हुआ था। प्रियंका का एक चार साल का पुत्र अर्चित कुमार एवं भरा पूरा परिवार छोड़ गई। मृतका प्रियंका के पति अरविंद सिंह फिलहाल साहेबगंज में अपनी ड्यूटी पर हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि पुलिस मृतका के पिता विजय सिंह के आवेदन पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पूरे मामले की गहनता से तहकीकात की जा रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Suicide or Murder update news Story
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2P00J2v , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive