Bu Blogda Ara

30 Eylül 2018 Pazar

फाइलों में ही बंद प्ले स्कूल की तर्ज पर बनने वाले नंद घर

{content: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधुनिक आंगनबाड़ी योजना के तहत देश में 4 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक नंद घर का रूप वेदांता ग्रुप द्वारा दिया जा रहा है। रांची सहित राज्य भर में नंद घर बनाया जाना था। लेकिन, अभी तक रांची जिले में कहीं भी नंद घर बनाने काम शुरू नहीं हुआ। रांची में 50 नंद घर बनाए जाने की योजना है। एक नंद घर के लिए 15 सौ वर्गफीट जमीन की आवश्यकता है। कंपनी के प्रतिनिधि चार महीने पूर्व रांची आकर जमीन भी देख चुके हैं। लेकिन, ये कब बनेगा, इसकी जानकारी जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग को नहीं है। देश के विभिन्न राज्यों में कंपनी द्वारा नंद घर बनाने का काम जारी है।

दो शिफ्ट में संचालित होगा नंद घर

15 लाख की लागत से बनने वाले नंद घर में बच्चों को प्ले स्कूल की तर्ज पर सुविधा मिलेगी। नंद घर में दो शिफ्ट में वर्क होगा। फ‌र्स्ट शिफ्ट में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाएगा। सेकेंड शिफ्ट में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव नागेपुर से अप्रैल 2016 में देश के पहले नंद घर की शुरुआत हुई है। उद््घाटन मंत्री स्मृति ईरानी ने किया था।

बिजली की बजाय सोलर पैनल से जलेंगे बल्ब, चलेगा टीवी

नंद घरों में न पावर कट की समस्या होगी और न ही पीने के पानी की दिक्कत। नंदघरों को सोलर पैनल से जोड़ा गया है। इसके कारण बल्ब, पंखे और टीवी के लिए बिजली कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। यहां पढ़ने वाले बच्चों को फिल्टरयुक्त शुद्ध पानी भी मिलता। क्योंकि, प्रत्येक नंद घर में एक आरओ प्लांट भी चलेगा।

नंद घर को भूकंप प्रतिरोधी बनाया जा रहा : वेदांता ग्रुप ने नंद घरों को आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया है। इसकी संरचना आग प्रतिरोधी, नमी और भूकंप प्रतिरोधी है। नंद घर इंटरेक्टिव लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए सुसज्जित किया गया है। टीवी के जरिए जीवंत शिक्षण की सुविधा भी होगी। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इन राज्यों में होना है निर्माण

झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश।

नंद घर निर्माण को लेकर रांची में वेदांता ग्रुप ने जमीन देखी थी। इसका निर्माण कब से होगा, इस संबंध में जानकारी लेने के बाद ही बताना उचित होगा। मनोज कुमार, डायरेक्टर, समाज कल्याण विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi - फाइलों में ही बंद प्ले स्कूल की तर्ज पर बनने वाले नंद घर
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NT3rul , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive