Bu Blogda Ara

30 Eylül 2018 Pazar

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग ने निकाला जुलूस

{content:

रांची. लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस ओबीसी विभाग ने रविवार को राजधानी में जुलूस निकालकर अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन सुमित साहू के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से जुलूस निकाल कर केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

रघुवर सरकार विकास के हर कार्यों में विफल रही
इस अवसर पर सभा का आयोजन किया गया। सभा में महानगर कांग्रेस ओबीसी के चेयरमैन सुमित साहू ने कहा कि रघुवर सरकार विकास के हर कार्यों में विफल रही है। सरकार सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। गाय के नाम पर भी राजनीति कर रही है। सरकार को बताना चाहिए कि गोमाता के रखरखाव के लिए कितने गोशाला खोले गए। मांग की कि हर प्रखंड में गोशाला खोला जाए। मॉब लिंचिंग के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या रोकने के लिए अविलंब कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा धर्म की राजनीति कर रही
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता परवेज आलम ने कहा कि बेरोजगार नौकरी के लिए परेशान हैं। किसान, मजदूर, महिला, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यकों के पर हमले हो रहे हैं। पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम लगातार बढ़ रहा है। आम जनता परेशान हैं। जबकि भाजपा धर्म की राजनीति कर जनता को हिन्दू और मुस्लिम में बांटने में लगी हुई है।

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष परवेज आलम, सचिव सूरज कुमार, कार्यालय प्रभारी राजेश चन्द्र राजू, रियाजुद्दीन आबीद अंसारी, चिंटू चौरसिया, अजय महतो, संदीप राणा, शशि कुमार , विकास कुमार, राजू साहू, अजय मंडल, मुकेश साहू, डिपु कुमार आदि शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महानगर कांग्रेस ओबीसी विभाग ने राजधानी में जुलूस निकालकर अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2OmIB5T , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive