Bu Blogda Ara

29 Eylül 2018 Cumartesi

लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- रिम्स में समुचित इलाज नहीं हो रहा, सभी चिंतित हैं

{content:

रांची. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। लालू से मिलकर रिम्स से बाहर आने पर उन्हाेंने मीडिया से बात की और कहां कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी अपराधियों के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं। कह रहे हैं पितृ पक्ष में अपराध नहीं करिए। इससे सरकार अपराधियों को बल दे रही है।


रिम्स में भर्ती हैं लालू :तेजस्वी ने कहा-बिहार में चार गुना अपराध बढ़ा है। जितना एके-47 अपराधियों के पास है, उतना बिहार पुलिस के पास भी नहीं। तेजस्वी ने मुलाकात के दौरान लालू यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। वह कई रोगों से ग्रसित हैं। बता दें कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू, राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज (रिम्स) में भर्ती हैं।

तेजस्वी बोले-पिछले कुछ दिनों से लगातार उनकी (लालू प्रसाद) सेहत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। उनके स्वास्थ्य में जो स्टेबिलिटी आनी चाहिए थी वह नहीं आ रही है।पिछले कुछ दिनों पहले चक्कर आया था। इससे सभी लोगचिंतित हैं।उन्होंने कहा कि आज जेल मैनुअल के अनुसार हीहम लोगों ने मुलाकात की है।

लोगों की यही उम्मीद है कि जल्द से जल्द उनकी स्वास्थ्य ठीक हो और यह हमारी नहीं बल्कि पूरे देश दुनिया में लालू को चाहते हैं उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि जो कोर्ट का आदेश है उसका हमलोग पालन कर रहे हैं, उसके अनुसार ही काम कर रहे है।

30 अगस्त को रिम्स में हुए थे भर्ती :लालू प्रसाद यादव ने 30 अगस्त को रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सरेंडर किया, जिसके बाद उन्हें इलाज करवाने के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। तब से लालू यहीं पर हैं। तेजस्वी शुक्रवार की शाम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और फिर यहां से होटल चले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लालू यादव से रिम्स में मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2xXKtrG , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive