{content: रांची | खेलगांव में चल रही भारत दर्शन प्रदर्शनी में झारखंड के अलग-अलग जगहों से आए कलाकार अपने सामानों की प्रदर्शनी लगाए हैं। काम-काज में इस्तेमाल आने वाले औजार जैसे हसिया, कुदाल आदि भी उपलब्ध हैं। यहां मिट्टी के बने कई सामान मिल रहे हैं, जैसे कप प्लेट, वाइन ग्लास और बोतल लैंप। झारखंड की महिलाएं लाह की चूड़ियां लाइव बना कर दिखा रही हैं।
बरसात और धूप से बचाने वाली झुप्पी बनी ट्रेंडी : सखुआ के पत्तों से बनी झुप्पी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पहने जाने वाली इस झुप्पी को मेले में आए सभी राज्य के लोग पसंद कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कई लोग इसे पहने नजर आ रहे हैं। गांव में बारिश होने और धूप के दौरान इस झुप्पी को पहना जाता है। इससे धूप की रोशनी नहीं आती और बरसात के मौसम में पानी से बचाव भी होता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2xLpgSy , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder