Bu Blogda Ara

30 Ocak 2019 Çarşamba

बजरंग दल के कार्यकर्ता की सड़क दुर्घटना में मौत, दो घायल

{content: अनगड़ा| बजरंग दल के कार्यकर्ता तेजनाथ मुंडा (19 वर्ष) की बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि सिल्ली काली मंदिर निवासी अभिषेक दत्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना रांची-मुरी मार्ग में चन्द्रोटाली के पास हुई। मृतक चन्द्रोटाली निवासी मोतीराम मुंडा का पुत्र था। बताया जाता हैं कि, तेजनाथ अपनी स्कूटी से महुआढीपा स्थित एक दुकान से सत्तू खरीदने जा रहा था। इसी बीच सिल्ली की ओर नई पल्सर मोटरसाइिकल से आ रहे अभिषेक दत्ता से स्कूटी की सीधी भिड़ंत हो गयी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल ग्रामीण दाेनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा ले गये। जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया। इलाज के क्रम में ही तेजनाथ की मौत हो गयी। अभिषेक की स्थित नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना में सिल्ली का ही उत्तम मुंडा भी घायल हैंं। इसका इलाज भी किया जा रहा हैं। उत्तम सिल्ली से अभिषेक दत्ता के साथ मोटरसाइिकल में बैठक रांची आ रहा था।

इधर चन्द्राटोली मसना में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौके पर एक शाेकसभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर सीआईटी के मालिक नवनीत सिंह, मुखिया मधुसूदन मुण्डा, पंसस अधनू महतो, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, मनोज भट्टाचार्य, लोकनाथ पाहन, चंपा उरांव, पुशनाथ मुंडा, शालिकराम हजाम, विश्वनाथ मिश्रा सहित अन्य शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - bajrang dal worker dies in road accident two injured
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2HF3F5x , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive