{content: नामकुम| लालखटंगा स्थित जैव विविधता पार्क में रांची जिला मुखिया संघ की बैठक हुई। बैठक में पंचायत की समस्याओं पर चर्चा की गयी। इस दौरान मुखियाओं के मानदेय में वृद्वि, पंचायत सोशल आॅडिट एनजीओ संस्था से नहीं कराकर सरकारी संस्था से कराने पर बल दिया गया। चर्चा में कहा गया कि सभी मुखिया गण अपने-अपने पंचायत के विकास पर विशेष ध्यान दें और अपने पंचायत को विकास के क्षेत्र में अव्वल बनाने का प्रयास करें। पंचायत में हर जरूरतमंदों पर ध्यान देकर उसकी मदद करने का प्रयास करें। बैठक में 14 प्रखण्ड के मुखिया उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2SdV79M , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder