Bu Blogda Ara

30 Ocak 2019 Çarşamba

सेना की परीक्षा में शामिल युवकों के रहने की वैकल्पिक व्यवस्था हो : कुजूर

{content: नामकुम के खोजा टोली में हो रही सेना की बहाली में शामिल होने वाले युवकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। रात में किसी दुकान के शेड के नीचे तो कोई खुले आसमान में सो रहे हैं। इसे लेकर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने डीसी को पत्र लिखकर कहा है कि झारखंड के अलावा अन्य राज्यों के युवक बहाली के लिए नामकुम पहुंच रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन व सेना की ओर से इनके रहने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि ठंड में खुले आसमान में सोने से कोई अप्रिय घटना घट सकती है। इसलिए इनके रहने की वैकल्पिक व्यवस्था, अलाव, मेडिकल सुविधा और विधि-व्यवस्था के लिए पुलिस बल की व्यवस्था की जाए।

वहीं, बहाली के लिए आए युवकों का कहना है कि पीने के पानी की व्यवस्था के नाम पर एक टैंकर पानी रख दिया गया है। जबकि, शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण खुले में शौच जाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इसका प्रभाव उनकी क्षमता पर पड़ रहा है। जब परीक्षा की तिथि तय थी, तो प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - alternative arrangements for the youth to be included in army examination kuzur
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2SfgDLi , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive