{content: रातू| काठीटांड-रेडियो स्टेशन रोड स्थित होटल ताज में एडवांस साइबर कैफे के संचालक व अगडु निवासी असफाक आलम पिता अकबर अंसारी को रेलवे पुलिस की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।असफाक पर गलत ढंग से रेलवे टिकट बनाने व बेचने का आरोप है।रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि आईआरसीटीसी के पर्सनल यूजर आईडी से टिकट बनाकर पिछले तीन वर्षों से गलत ढंग से धंधा कर रहा है। रेलवे टिकट बेचने के लिए उसने विभाग से लाइसेंस ले रखा है।लेकिन साइबर कैफे की आड़ में गलत ढंग से टिकट बना लोगो को रेलवे टिकट बेचता था। पुलिस उसका लाइसेंस रद करने की अनुशंसा करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2SbLIj7 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder