Bu Blogda Ara

30 Ocak 2019 Çarşamba

झारखंड फिल्म फेस्टिवल में बांझपन का दर्द बयां करेगी फिल्म ‘फुलमनिया’

{content: रांची | आकृति इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाई गई फिल्म फुलमनिया की स्क्रिनिंग 1 फरवरी को झारखंड इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में होगी। यह फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म होगी। फिल्म फुलमनिया झारखंड के बैकग्राउंड पर सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। जो यहां के ज्वलंत मुद्दों में से एक डायन प्रथा और बांझपन के दर्द को बयां करती है। फिल्म में सोशल मैसेज के साथ-साथ भरपूर इंटरटेनमेंट भी है। यह नागपुरी भाषा की कमर्शियल फिल्म है, जो 1 घंटे 50 मिनट की है। इसे हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। इसके डायरेक्टर लाल विजय शाहदेव और प्रोड्यूसर नीतू अग्रवाल हैं। लीड रोल में कोमल सिंह हैं। अन्य कलाकारों में विनीत कुमार, नीतू पांडेय, खुशबू शर्मा, रवि भाटिया, हंसराज जगताप, अंकित राठी, शिशिर पंडित, मोनिका मुंडू, सुशीला लकरा, शैलेन्द्र शर्मा, प्रणव चौधरी, दिनेश शाहदेव, जीतेंद्र मिश्रा, कुमकुम गौड़, झरना चक्रवर्ती आदि। यह जानकारी बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में डायरेक्टर लाल विजय शाहदेव, प्रोड्यूसर नीतू अग्रवाल, एक्ट्रेस कोमल सिंह ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - film 39fulmanania39 will showcase the pain of infertility in jharkhand film festival
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2HDmYw1 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive