{content: आप इस साल आईआईटी, मेडिकल कॉलेज सहित अन्य एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) अप्रैल में आयोजित होने वाले जेईई मेन 2019 फेज-2 की परीक्षा के लिए 8 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत करेगी। इसके लिए उम्मीदवार जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जेईई मेन पहले फेज में 8.7 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। जेईई मेन फेज-1 देने वाले उम्मीदवार भी अप्रैल में होने वाली दूसरे फेज की परीक्षा में भी बैठ सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करना होगा। जेईई मेन फेज-2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 मार्च है। एडमिट कार्ड 18 मार्च से डाउनलोड किए जा सकेंगे। 6 अप्रैल को जेईई मेन की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस बार जेईई मेन के फेज-2 में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। जेईई मेन के परिणामों की घोषणा 30 अप्रैल को हो जाएगी।
जेईई मेन पहले फेज में 8.7 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
आईसीएआई जून में कराएगा एग्जाम
द इंस्टी ट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) मई में होने वाली सीए की परीक्षाओं को आगे बढ़ा सकती है। एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आईसीएआई ने घोषणा की है कि मई 2019 सीए परीक्षा के टाइम टेबल अब तक तय नहीं हुआ है। आईसीएआई ने उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से इसे चेक करते रहने की सलाह दी है।
फीस वापसी में करेगी कटौती
इग्नू ने नए शैक्षणिक सत्र से एससी और एसटी श्रेणी के छात्रों की फीस वापसी की योजना में बदलाव किया है। अब केवल स्नातक स्तर के कुछ पाठ्यक्रमों में ही फीस लौटाएगा। इसमें बीडीपी के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी और बीपीपी में हुए नए दाखिले और बीए, बीकॉम, बीएससी में फिर से पंजीकरण कराने वालों को ही लाभ मिलेगा।
एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 17 को
जॉइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 17 फरवरी को होने वाली है। इस संबंध में एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों ने फिजिक्स या फिर थ्योरिटिकल कंप्यूटर साइंस या न्यूरोसाइंस में पीएचडी प्रोग्राम के लिए आवेदन किया है, वह अपने लॉगइन के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
4000 परीक्षार्थी होने पर बन सकेगा नीट का संबंधित शहर में परीक्षा केंद्र, मई में होगी परीक्षा
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-2019) को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बड़ा बदलाव करने जा रही है। केंद्र सरकार की परीक्षा संबंधी नई नीति के तहत उम्मीदवारों को उनके घर के नजदीकी जिला मुख्यालय में ही परीक्षा देने की सुविधा मिल सकेगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस वर्ष की नीट के लिए उन सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाने की योजना बनाई है, जहां से 4000 या उससे अधिक उम्मीदवार हैं। अभी तक कुछ प्रमुख शहरों में ही नीट का आयोजन होता रहा है। नीट 2019 परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को 68028 एमबीबीएस और 27148 बीडीएस और आयुष कॉलेजों की सीटों को भरा जाएगा। एम्स की सीटों को छोड़ कर अन्य सभी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश एनटीए नीट के माध्यम से किया जाएगा। नीट के प्रवेश पत्र 15 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। 5 मई को परीक्षा होगी और 5 जून को परिणाम घोषित होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2SeEpqU , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder