{content:
रांची की प्रसिद्ध गायिका ममता राउत का चयन आने वाले रियलिटी शो 'द' वॉइस में हुआ है। अपनी बुलंद गायिकी से सुर-संग्राम (महुवा), भारत की शान (दूरदर्शन) और राइजिंग स्टार (कलर्स) पर गायिकी का लोहा मनवा चुकी हैं। 3 फरवरी की रात 8 बजे से 'स्टार प्लस' पर यह शो ऑन एयर होगा। शो की खास बात है कि सुपर-जज की भूमिका में पहली बार प्रख्यात म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान होंगे। इनके साथ अदनान सामी, अरमान मलिक, कनिका कपूर एवं हर्षदीप कौर भी जज के रूप में दिखेंगे। पहले एपिसोड में ममता 'सजना जी वारी वारी...' गाना गाएंगी।
रेखा भी कर चुकी हैं तारीफ
राइजिंग स्टार में उनके गाने को सुनकर रेखा भावविभोर हो गईं और मंच पर आकर उनका हौसला बढ़ाया, वहीं रानी मुखर्जी ने उन्हें गले लगा लिया था। ममता अक्षय कुमार की फिल्म 'द शौकींस' में गाना भी गा चुकी हैं। इसके अलावा मुंबई मिरर, रोमियो एन जूलियट, इश्क दी गलियां, गुमशुदा फिल्मों में भी गाने गाए। कई प्रसिद्ध सीरियलों में भी गाने गाए। भोजपुरी के 200 फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। इसके अलावा नागपुरी, खोरठा, ओड़िया, छत्तीसगढ़ी, नेपाली, पंजाबी, मराठी भाषी फिल्मों में भी प्लेबैक की हैं। विभिन्न भाषाओं में दर्जन भर एलबम भी इनके आए हैं। 400 से ज्यादा स्टेज परफॉर्मेंस कर चुकी हैं। नेपाल, भूटान, कतर, दुबई देशों में भी लाइव परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। हाल ही में रांची में हुए भोजपुरी अवॉर्ड समारोह में उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मानित भी किया।
चुटिया की रहने वाली ममता राउत सुर-संग्राम, भारत की शान और राइजिंग स्टार में भी गाने गा चुकी हैं
नर्वसनेस से परफॉर्मेंस निखर कर आता है
ममता रांची के चुटिया में रहती हैं। सात बहन और एक भाई हैं। पिता वासुदेव रावत के रिटायर्ड के बाद घर की स्थिति इतनी खराब थी कि मां स्व. सावित्री देवी के गहने भी गिरवी रखने पड़े थे। बचपन से गाने के शौक ने उन्हें नई पहचान दिलाई। उन्होंने एसएस डोरंडा गर्ल्स हाई स्कूल से दसवीं करने के बाद उन्होंने वीमेंस कॉलेज से इंटर और म्यूजिक में बीए किया। ममता ने 2016 में रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में जज की भूमिका निभाई थी। 'द वॉइस' में एआर रहमान के सामने परफॉर्म करने को लेकर थोड़ी नर्वस हूं, लेकिन मैं मानती हूं कि नर्वसनेस से परफॉर्मेंस निखर कर आता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2ShHLJw , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder