{content:
ज्ञान भारती उच्च विद्यालय करकट्टा में समारोह आयोजित कर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम के आरंभ में नौंवी कक्षा के छात्रों ने दसवीं कक्षा के छात्रों को फुल देकर सम्मानित किया। मौके पर छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।
विदाई समारोह में नौंवी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य मित्रजीत सिंह ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि छात्र जीवन के लिये दसवीं की परीक्षा काफी अहम होती है। इस परीक्षा में बेहतर तरीके से सफलता पाने पर आगे के कैरियर को संवारने के लिये बहुत मदद मिलती है। उन्होंने सभी छात्रों को बचे हुए समय में ईमानदारी पूर्वक मेहनत के साथ पढ़ाई करने को कहा। कार्यक्रम को चम्पा कुमारी, बांके बिहारी तिवारी, अशोक कुमार ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित करते हुए बच्चों को परीक्षा में बेहतर तरीके से सफल होने के आवश्यक टिप्स बताया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मित्रजीत सिंह ने बच्चों को कलम भेंट किया। वहीं नौवीं कक्षा के बच्चों ने दसवीं कक्षा के बच्चों को उपहार देकर विदा किया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज में दसवीं कक्षा के बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से चम्पा कुमारी, बांके बिहारी तिवारी, सुनील मुंडा, प्रियंका कुमारी, गोविंद मेहता, साहिन परवरीन, अनिता कुमारी, अशोक कुमार ठाकुर, प्रीति किरण लकड़ा, समृद्धि सौर्य सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था।
वुशु में संत अन्ना कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन
मांडर | पंजाब के जालंधर फगवाडा में आयोजित 18वीं सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में संत अन्ना कॉन्वेंट स्कूल मांडर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रौशन किया है। स्कूल से सुभाष उरांव,प्रीति अंजली बेक,अपर्णा कुजूर तथा अनुपा उरांव सहित कुल चार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमे अपर्णा कुजूर ने झारखंड के लिए कांस्य पदक प्राप्त किया है। पुरे भारत मे उन्हें तिसरा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रिंसिपल अलेक्सिया बेक ने दी है। बुधवार को इन खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधन की ओेर से सम्मानित भी किया गया।
विदाई समारोह में उपस्थित दसवीं कक्षा के विद्यार्थी।
स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
चान्हो | राजकीयकृत उच्च विद्यालय चान्हो के बच्चों ने बुधवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। स्वच्छ भारत मिशन के एसएम मुबाकर अंसारी की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में स्कूली बच्चे बैनर पोस्टर के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान बच्चे अपने तथा अपने आसपास को साफ सुथरा रखने की अपील कर रहे थे। स्कूल परिसर से निकली यह रैली चान्हो बाजारटांड़ व मुख्य चौक होते हुए वापस स्कूल पहुंची थी। स्कूल पहुंचने पर मुबाकर अंसारी ने बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। मौके पर शशिभूषण सिंह,श्याम नारायण सहित अन्य उपस्थित थे।
ब्रिटिश पब्लिक हाई स्कूल में कार्यक्रम
इटकी | ब्रिटिश पब्लिक हाई स्कूल में बुधवार को वार्षिक उत्सव सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूल के दसवीं के विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ विदाई दी गई। उनके सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ब्रिटिश पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का उद्घाटन इटकी पूर्वी मुखिया मंजू देवी ने किया। स्कूल का प्रगति प्रतिवेदन प्राचार्य दानिस नेजाम ने पढ़कर सुनाया। मौके पर जावेद मियां, शादिक के अलावा शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।
स्कूली बच्चो ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2sTJFln , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder