{content:
खलारी बलथरवा स्थित जय गुरूदेव अंतर साधना मंदिर के स्थापना दिवस पर आध्यात्मिक सत्संग सह भंडारा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व जय गुरूदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के निर्देश पर बिहार व झारखण्ड के प्रांतीय अध्यक्ष मृत्युंजय झा के नेतृत्व में जय गुरूदेव संगत के अनुयायियों ने 11 बजे दिन में जय गुरूदेव अंतर साधना मंदिर से शाकाहारी एवं नशामुक्ति जुलूस निकाला।
जुलूस बलथरवा से निकलकर झील होटल,महावीरनगर,थानारोड,केडी,अम्बेदकर चौंक,नयाबस्ती,डीएसपी कार्यालय,बैंक चौंक,शहीद चौंक होते हुए वापस बलथरवा में समाप्त हुआ। जुलूस में जय गुरूदेव के अनुयायियों ने क्षेत्र के लोगो से शाकाहारी व नशामुक्त रहने का अपील किया और बाबाजी का कहना है शाकाहार रहना है के नारे लगाते चल रहे थे। मौके पर जय गुरूदेव अंतर साधना मंदिर आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में मथुरा से आये बिहार व झारखण्ड के प्रांतीय अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने लोगो को कहा कि लोग धर्म को भूलकर गलत रास्ते में जा रहे है। शराब का सेवन कर वे लोग मां-बहन व बेटी की पहचान तक भुल रहे है। वहीं मांसाहार से शरीर में तरह-तरह के बीमारी के साथ ही घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि मांसाहार होने से जानवर का खून मनुष्यों के शरीर में प्रवेश कर मानव की प्रवृति को कम कर जानवरों की प्रवृति को तेजी से विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जय गुरूदेव नाम में ही सबकुछ है और जो भी लोग दीक्षा लिये है वे प्रत्येक दिन निश्चित समय पर प्रभु का भजन करे और अपने आस-पास के पुरे समाज को शाकाहारी बनने और मद्यपान से मुक्त करने का संदेश दे। इसके साथ ही उन्होंने कई राेचक उदाहरण देते हुए धार्मिक बातों की गूढ़ता को बताया। मौके पर भजन-कीर्तन किया गया।सत्संग के बाद सभी लोगो ने सामूहिक भाेजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुमला जिला अध्यक्ष खुदी राम महली,चतरा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव,संजय गुप्ता,दिलीप साव,अनिल गुप्ता,संतोष गुप्ता,साधु साव,गुड़िया कुमारी,सोमा,ममता देवी,रूकमनी देवी व सरिता देवी का सराहनीय योगदान रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2MFACO4 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder