{content: खलारी कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस लेबर सेल के प्रदेश महासचिव राजन सिंह राजा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से महात्मा गांधी के चित्र पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया।
मौके पर अपने संबोधन में राजन सिंह राजा ने कहा कि महात्मा गांधी सकारात्मक विचारों से दुनिया को प्रभावित करने वाले महापुरूषों में से एक थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने पुरे विश्व को सत्य, अहिंसा और आपसी भाईचारगी का संदेश दिया था। आज के दौर में हम सभी को उनके बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचारों को रखा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश बैठा, इंदिरा देवी, जालिम सिंह, तनवीर आलम, गोपाल सिंह, मुन्ना देवी, सलामत अंसारी, संजय राम, प्रकाश कुजूर, अनिता देवी, तानो देवी, वीरेंद्र यादव, फिरोज आलम, सुरेंद्र चौहान, अजमुल अंसारी, रमेश चौहान, सीताराम साव, रूपेश मिश्रा, अमर लोहरा, विनय राम, कलाम रिजवी, मजीद आलम, बबलू तिग्गा, नाजीम खान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2MIIjmq , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder