Bu Blogda Ara

30 Ocak 2019 Çarşamba

राष्ट्रीय स्तर पर हुई स्लोगन प्रतियोगिता में डीपीएस के रितिराज को दूसरा स्थान मिला

{content: नेशनल सेफ्टी साइनस कैंपेनिंग अंतर्गत पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए हुई थी। इसका विषय था -'भारत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है।' इस विषय पर बच्चों को पोस्टर और स्लोगन बनाने थे। इस प्रतियोगिता में पूरे देशभर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 35 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें से 20 सर्वश्रेष्ठ पोस्टर एवं स्लोगन का चयन किया गया। पब्लिक वोटिंग के आधार पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के कक्षा आठवीं कक्षा के रितिराज को पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। रितिराज को प्रमाण-पत्र एवं ट्राॅफी के साथ 20 हजार रुपए का पुरस्कार मिला।

रितिराज ने अपनी कल्पनाशीलता से पेंट एवं ब्रस के साथ एक अद्भुत पेंटिंग बनाई और इस पेंटिंग में जो स्लोगन लिखा, वह आज के संदर्भ में था। आज की इस भागम-भाग जिंदगी में किसी के पास समय नहीं है, सड़कों पर लोग ओवरटेक कर हर किसी से आगे निकल जाना चाहते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। रितिराज का मानना है कि जीवन बहुत अनमोल है। यह हमें दोबारा नहीं मिलेगा। रितिराज ने अपनी पेंटिंग में स्लोगन दिया - 'It is better to loose one minute in life rather than loosing one mintue.' रितिराज की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने उसे बधाई दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - ritiraj of dps got second place in national slogan competition
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2HHEtv0 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive