{content:
इंपोरियम का निरीक्षण करते विकास आयुक्त व खादी बोर्ड के अध्यक्ष।
सिटी रिपोर्टर | रांची
रातू रोड स्थित झारक्राफ्ट मुख्यालय में मुख्य अतिथि विकास आयुक्त डॉ. डीके तिवारी ने बुधवार को नए इंपोरियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने आशा जताई गई कि बुनकरों और हस्तशिल्पियों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के लिए झारक्राफ्ट और बड़ा बाजार उपलब्ध करेगा। अतिथियों ने उत्पादों की सराहना की और आम जनता से हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादित सामग्रियों को खरीदने और प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इंपोरियम से खरीदारी की। इस नए इंपोरियम में उपलब्ध सामग्रियों में तसर सिल्क की साड़िया, तसर मलबरी की, डिजाइनर साड़िया, कुचाई सिल्क साड़िया, सिल्क सलवार सूट, सिल्क कॉटन के शर्ट, कुर्ते सिल्क, लिनेन की खूबसूरत बंडी, मधुबनी पेंटिंग की साड़िया, सलवार सूट, दुपट्टे, स्टॉल, कुर्ते के लिए सिल्क रंगीन थान, डोकरा और काष्ट के कई खूबसूरत प्रोडक्ट मौजूद हैं। इस मौके पर सभी उत्पादों की खरीदारी पर 15% की छूट दी जा रही है। ये छूट 1 सप्ताह के लिए उपलब्ध रहेगी। अतिथियों ने इंपोरियम का घूम-घूम कर जायजा लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2HHuki6 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder