Bu Blogda Ara

29 Eylül 2018 Cumartesi

नारी केे मनोबल, त्याग, तपस्या, पर भी प्रतियोगिताएं हों: राज्यपाल

{content: रांची| राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि समाज और महिलाओं का नैतिक और आध्यात्मिक सशक्तिकरण के बिना कन्या भ्रूण हत्या जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करना मुश्किल है। नारी का रूप जगदंबा का है, वह जन्म देने वाली और पालने वाली है। जो संगठन नारी सौंदर्य की प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं वह नारी के आध्यात्मिक जागृति, उसके मनोबल, सद्गुण, देश प्रेम, त्याग, तपस्या, विश्वास जैसे विषयों को लेकर भी प्रतियोगिताएं आयोजित करें, ताकि सुंदर दिखने की होड़ की तरह ही महिलाओं में गुणवान व चरित्रवान बनने की होड़ हो। राज्यपाल शनिवार को अद्भुत मातृत्व फॉग्सी (द फेडरेशन ऑफ ओबेस्ट्रिक एंड ग्यानोकलॉजिकल सोसाइटी) और ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 'फीलगुड योगासन-प्राणायाम से स्वस्थ तन' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि राजयोग से हम मानसिक रूप से स्वस्थ और मजबूत होते हैं । कर्मों में भी कुशलता और प्रवीणता आती है । हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2DFlNdB , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive