Bu Blogda Ara

29 Eylül 2018 Cumartesi

माओवादियों के हमले के बाद बकुलिया पुल का काम बंद

{content:

चतरा. पत्थलगडा में लम्बे अंतराल के बाद भाकपा माओवादियों ने चतरा और हजारीबाग के सीमांत इलाके में दस्तक दी है। दहशत फैलाने के लिए हथियार बंद दस्ते ने पत्थलगडा के बकुलिया नदी में बन रहे पुल का निर्माण कार्य बंद करा दिया। माओवादियों ने निर्माण स्थल पर रखे एक जेनरेटर और मिक्सचर मशीन को फूंक दिया।

दो मजदूरों की जम कर पिटाई भी कर दी
पुल में ढलाई के लिए सेटरिंग का काम रात में चल रहा था। रात नौ बजे के बाद काली वर्दी पहने दो दर्जन से अधिक माओवादी हथियार से लैस शीतलपुर के रास्ते पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद दो मजदूरों की जम कर पिटाई भी कर दी। मशीन जलाने के बाद माओवादियों ने पुल के पिलर में कई पर्चा चिपका कर घटना की जिम्मेवारी ली है।

माअोवादियों की यह तीसरी वारदात
घटना की सूचना मिलते ही देर रात एसपी अखिलेश वी वारियर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की घेराबंदी कर माओवादियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। यहां पुल निर्माण स्थल पर माअोवादियों की यह तीसरी वारदात है। ग्रामीणों की मांग पर इन दिनों पुलिस की देखरेख में पुल निर्माण का काम हो रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माओवादियों ने पर्चा चिपकाकर घटना की जिम्मेदारी ली है।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2RaLIMH , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive