Bu Blogda Ara

29 Eylül 2018 Cumartesi

डेढ़ लाख के सखुए का अवैध बोटा जब्त, 3 पर मामला दर्ज

{content: अनगड़ा| वन विभाग ने शनिवार को बोंगइबेड़ा जंगल से अवैध तरीके से लाए जा रहे करीब डेढ़ लाख के सखुए का 23 बोटा बरामद किया। पुलिस को यह सफलता महिलौंग रेंजर आरके सिंह के निर्देश पर वन विभाग द्वारा की गई छापेमारी में मिली। बोटा लदा ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बोंगइबेड़ा जंगल से सखुआ के पेड़ काटकर जंगल के अंदर ही बोटा बनाया गया। इसके बाद ट्रैक्टर में लादकर मुख्य मार्ग तक लाया जा रहा था। इसके बाद बोटे को ट्रक में लोडकर बंगाल या रांची लाने की योजना थी। छापेमारी के दौरान सभी तस्कर भागने में सफल रहे। इस मामले में वन विभाग ने बोंगइबेड़ा के विशु मुंडा, रथु मुंडा व ट्रैक्टर मालिक मुनीलाल लोहरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2xLQ194 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive