{content: रांची | झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी संघ की बैठक बुधवार को जिला स्कूल मैदान में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि बिरसा चौक पर चल रहे गृह रक्षकों का आंदोलन असंवैधानिक और अनुचित है। महासचिव गोविंद महतो ने कहा कि गृह रक्षकों के कर्तव्य भत्ते को बढ़ाकर 400 से ₹500 करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही नियमित ड्यूटी देने के लिए भी सभी चीजों को पत्र लिखा गया है। इसलिए आंदोलन करना अनुचित है। इधर गृह रक्षकों के गुटों में फूट पड़ गया है। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले विगत 17 जनवरी से बिरसा चौक पर 3 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन जारी है । 21 जनवरी से गृह रक्षक आमरण अनशन पर भी है। आरोप है कि अनशन पर बैठे गृहरक्षकों की तबीयत भी बिगड़ रही है वहीं झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ ने बिरसा चौक पर चल रहे गृह रक्षकों के आंदोलन का समर्थन किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Si7FNl , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder