Bu Blogda Ara

30 Ocak 2019 Çarşamba

कुजू: 2 दिन पहले जहां पिता घायल हुए थे वहीं बेटी को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

{content: कुजू ओपी क्षेत्र स्थित बोंगाबार होटल के पास एनएच-33 फोरलेन सड़क पर दो दिन पूर्व जहां पिता पोदी करमाली दुर्घटना में घायल हो गए थे, बुधवार दोपहर वहीं पर उनकी बेटी रोशनी कुमारी (14) को वाहन ने कुचल डाला। इससे रोशनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-33 जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद ओपी प्रभारी भरत पासवान, एएसआई सामंत कुमार दास, विजय कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने को कहा। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इस बीच पुलिस जब शव उठाने लगी तो परिजनों ने रोक दिया। घटनास्थल पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति भी पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों से वार्ता की गई। इसमें पीड़ित परिवार को मुआवजा देने पर सहमति बनी। तत्काल सहायता राशि के रूप में तीन हजार रुपए दाह-संस्कार के लिए दिए गए। मांडू बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ के तहत 20 हजार रुपए देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव उठाने दिया।

बगोदर में नहर में गिरी बाइक दो युवकों की मौके पर मौत

बगोदर, गिरिडीह | बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड गैड़ा के पास मंगलवार रात 11.30 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सूरज प्रसाद नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में हजारीबाग के बरकट्‌ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी टांडपर निवासी उमेश प्रसाद एवं छोटन प्रसाद शामिल हैं। दोनों के शवों के लेकर परिजन रात को ही रवाना हो गए। बगोदर पुलिस को बाद में घटना की जानकारी हुई। बताया जाता है कि बाइक पर छोटन प्रसाद दुमका से लौट रहा था। जब वह बगोदर पहुंचा, तब उसे लेने के लिए दो युवक बगोदर पहुंचे और छोटन को साथ लेकर बरकठ्ठा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गैड़ा स्थित कोनार नहर पुल के पास बाइक नहर में गिर गयी।

जैंतगढ़ में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े नाना-नाती को रौंदा, मौत, विरेाध में 10 घंटे जाम

जैंतगढ़ | जैंतगढ़-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर बांसकाटा गांव के डीपासाई के पास डंपर ने बाइक सवार नाना-नाती को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। बाइक डंपर में ही फंस गई। डंपर ड्राइवर उसी अवस्था में भागना चाह रहा था। लेकिन बाइक के फंसे रहने के कारण वह भाग नहीं सका। करीब 150 फीट दूर डंपर को स्टार्ट हालत में ही छोड़कर फरार हो गया। खलासी भी उसके साथ ही भाग गया। अनुकूल मांझी (50) होटल में काम करता था व उनके साथ नाती शिवा प्रधान (12) साथ में था। वह कक्षा 7 वीं का छात्र था। घटना गुरुवार सुबह 8 बजे की है। दोनों जैंतगढ़ से सामान लेकर अपने घर मानिकपुर गांव लौट रहे थे। बांसकांटा गांव के पास नोवामुंडी की ओर से दो हाइवा और एक डंपर गिट्टी लादकर तेज रफ्तार से आ रहे थे। यह देख उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर ली। तभी हाइवा के पीछे से तेज गति से आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने ओवरटेक करने के क्रम में नियंत्रण खो दिया और घर की छप्पर को तोड़ते हुए दोनों को कुचल दिया।

पोदी रिम्स में भर्ती, बेटी की मौत से सदमे में

रोशनी की मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया है। सड़क हादसे में घायल पोदी करमाली का अब भी इलाज चल रहा है। वह रांची रिम्स में भर्ती है। बेटी की मौत की खबर से वे सदमे में है। यह जगह काफी खतरनाक बन गई है। ब्रेकर नहीं होने के कारण गाड़ियां काफी तेज गति से चलती हैं। यहां काफी आबादी है। अक्सर लोग सड़क क्रॉस करते हैं। हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिस-प्रशासन को इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित रहे। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - kuju two days ago where the father was injured the daughter was crushed by the vehicle died on the spot
Ranchi News - kuju two days ago where the father was injured the daughter was crushed by the vehicle died on the spot
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2HOHha2 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive