रांची. रांची सहित झारखंड के कई क्षेत्रों में गुरुवार को बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़े। इस दौरान हवा की गति भी तेज थी। आसमान में अब भी बादल छाए हुए हैं और बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से मौसम साफ हो जाएगा। सबसे अधिक बारिश दुमका में 32.2 एमएम दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके में 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम के इस परिवर्तन से ठंड में हुई वृद्धि
गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और रांची सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है और ओले भी पड़े हैं। बुधवार को भी कई इलाकों में बारिश और ओले पड़े थे। मौसम के इस परिवर्तन से ठंड में वृद्धि हुई है। इधर, ओले पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। एक मार्च से आसमान साफ हो जाएगा। धूप खिलने लगेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NyjfPD , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder