Bu Blogda Ara

28 Şubat 2019 Perşembe

सीआरपीएफ ने पुलवामा में शहीद विजय सोरेंग लगाई प्रतिमा, स्पीकर ने किया अनावरण

{content:

गुमला. बसिया थाना क्षेत्र के कुम्हारी हाई स्कूल में गुरुवार को सीआरपीएफ ने पुलवामा में शहीद विजय सोरेंग की प्रतिमा स्थापित की। झारखंड विधानसभा के स्पीकर दिनेश उरांव ने प्रतिमा का अनावरण किया। दिनेश उरांव ने कहा कि ये सीआरपीएफ की अच्छी पहल है। शहीद की तेरहवीं के दो दिन बाद ही गांव में विजय सोरेंग की प्रतिमा लगाई है। इस दौरान सीआरपीएफ की ओर से एक स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया जिसमें 485 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया और उन्हें दवा भी दी गई। प्रतिमा के अनावरण के दौरान सीआरपीएफ के आईजी संजय आनन्द लेटकर, कमांडेंट मृत्युंजय कुमार झा सहित शहीद के परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे।

बुधवार को शहीद का हुआ था श्राद्धकर्म
विजय सोरेंग का उनके पैतृक गांव बसिया प्रखंड के बसिया फरसमा में बुधवार को श्राद्धकर्म किया गया। श्राद्धकर्म में विधानसभा अध्‍यक्ष दिनेश उरांव सहित जिले भर से कई लोग पहुंचे थे। स्पीकर ने शहीद विजय सोरेंग के परिजनों से भेंटकर सांत्वाना दी थी। इस दौरान बसिया के अंचलाधिकारी ने उनकी याद में पुस्तकालय निर्माण के लिए भूखंड बंदोबस्त करने हेतु आवेदन देने की बात कही थी।

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राईक पर शहीद के बेटे ने जताई थी खुशी
बुधवार तड़के सुबह भारत की ओर से पाकिस्तान में स्थित जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर बम गिराए जाने के बाद शहीद विजय सोरेंग के बेटे ने खुशी जताई थी। उसने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे फौजी अंकल मेरे पिता का बदला खुल कर ले रहे हैं। वहीं शहीद की बेटी रेखा सोरेंग ने कहा कि मेरे पिताजी को आतंकवादियों ने मार दिया था। मेरे पिता की कमी मुझे खल रही है लेकिन मुझे खुशी है कि मेरे पिता की शहादत का बदला भारतीय सैनिकों ले रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहीद की प्रतिमा को नमन करते स्पीकर दिनेश उरांव।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2EELkSJ , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive