Bu Blogda Ara

1 Şubat 2019 Cuma

दिल्ली तथा एनसीआर से 10 ट्रैफिकिंग के शिकार बच्चों को बरामद किया गया

{content:

नई दिल्ली/ रांची. एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र (आईआरआरसी), दिल्ली और खूंटी एस्कॉर्ट टीम, खूंटी ने खूंटी जिला के 10 ट्रैफिकिंग की शिकार बच्चों को बरामद किया। इनमें 9 लड़कियां (3 बड़ी लड़कियां तथा 6 नाबालिग लड़कियां) और 1 नाबालिग लड़का शामिल है।

झारखंड के लिए किया गया रवाना
बरामद सभी बच्चों को दिल्ली एनसीआर के विभिन्न घरों से सुरक्षित बचा लिया। सभी प्लेसमेंट एजेंसी के झांसे में आकर घरों में कार्य कर रहे थे, जहां उनका शोषण हो रहा था। नोडल अधिकारी कलानाथ ने बताया कि सीडब्ल्यूसी दिल्ली व एनसीआर, नई दिल्ली से एस्कॉर्ट आर्डर लेकर सफलतापूर्वक इनकी बरामदगी की गयी। बरामद सभी लोगों को झारखंड के लिए रवाना कर दिया गया है।

कौशल विकास से जोड़ कर नियोजन प्रदान किया जाएगा
झारखंड सरकार से सभी को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत अनुमान्य लाभ और सहायता दी जाएगी तथा कौशल विकास से जोड़ कर नियोजन प्रदान किया जाएगा। झारखंड भवन के स्थानिक आयुक्त एमआर मीणा ने बताया कि पूरे मामले पर नज़र रखते हुए आईआरअारसी, नई दिल्ली, सीडब्ल्यूसी नई दिल्ली, डब्ल्यूसीडीएसएस रांची आवश्यक मार्गदर्शन, समन्वय और सहयोग दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 trafficking victims were recovered from Delhi and NCR
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2SiTmIo , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive