हजारीबाग. हजारीबाग एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को मसरातू पंचायत के मुखिया रियासत अली को 10 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कटकमदाग प्रखंड के मसरातू पंचायत में 2,49,000 प्राक्कलित राशि से बने पीसीसी पथ निर्माण योजना के चेक भुगतान करने के एवज में घूस ले रहा था। शिकायतकर्ता लाभुक तबस्सुम प्रवीण का पति हसन रजा है। 2019 में हजारीबाग एसीबी की ये पहली कार्रवाई है जबकि ब्यूरो ऑफिस की स्थापना के बाद से अब तक तीसरे मुखिया को घूस लेते हुए पकड़ा गया है।
सूचक हसन रजा ने बताया कि 14वें वित्त आयोग योजना के तहत इमामबाड़ा से अफजल के घर तक पथ निर्माण कार्य के लिए मेरी पत्नी को लाभुक समिति का अध्यक्ष चुना गया था। योजना की प्राक्कलित राशि 2,49,000 है। तीन चरणों में मुखिया को 20 हजार, 10 हजार और दो हजार यानी कुल 32000 दे चुका हूं। उक्त प्राक्कलित राशि में अभियंता ने 2,46,000 मापी पुस्तिका में दर्ज किया है। कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि इस योजना से अब तक मात्र 30 हजार रुपए का ही अग्रिम भुगतान मिला है। शेष राशि के लिए पंचायत सेवक गोकुल महतो एवं मुखिया रियासत अली का कहना था कि 28 प्रतिशत कमीशन देना होगा तभी बाकी राशि का चेक दिया जाएगा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि चेक भुगतान के लिए आरोपी ने 20 हजार रुपए घूस की मांग की थी। इस प्रकार कुल प्राक्कलित राशि ढाई लाख से कम की योजना में वह 52 हजार मांग रहा था। फिर मैंने 29 जनवरी को एसीबी हजारीबाग कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी जिसके बाद टीम ने ये कार्रवाई की।
एसीबी डीएसपी इन्दु भूषण ओझा ने बताया कि उक्त शिकायत का सत्यापन किया गया जिसमें पंचायत सेवक गोकुल महतो पर लगे आरोप सत्य नहीं पाए गए। मुखिया के आरोप का सत्यापन हुआ। इस आधार पर मुखिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके तहत दस हजार लेकर आज सुबह मसरातु चौक पर लाभुक के पति को बुलाया गया। टीम घात लगाए हुए था। जैसे ही पांच-पांच सौ रुपए का केमिकल लगा 20 नोट मुखिया ने लाभुक के पति के हाथ से चौराहे पर लिया उसे दबोच लिया गया। पानी में हाथ डलवाया गया। पानी गुलाबी होते ही उसे गिरफ्त में ले लिया गया। टीम का नेतृत्व डीएसपी इन्दु भुषण ओझा खुद कर रहे थे। उनके साथ इंस्पेक्टर रामचंद्र महतो, नागेश्वर रजक, आनन्द कुमार झा व कांस्टेबल शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Gm0spl , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder