रांची. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरीया रोड में गुरुवार सुबह अपराधियों ने कुदाल से वार कर एक अधेड़ की हत्या कर दी। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। आपसी विवाद हत्या की वजह बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है।
मृतक के भतीजे पर हत्या का आरोप
मृतक की पहचान हरिशंकर साहू के रूप में की गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक के भतीजे पर लगाया है। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जगन्नाथपुर थाना के प्रभारी अनूप कर्मकार ने बताया कि हरिशंकर साहू का अपने ही रिश्तेदारों से पिछले कुछ वर्षों से झगड़ा चल रहा था। गुरुवार की सुबह रिश्तेदारों से हरिशंकर साहू, उसकी पत्नी का विवाद हुआ। इसी दौरान हरिशंकर के भतीजे ने पास ही जमीन पर पड़े कुदाल से मारकर उसकी हत्या कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2TnZ4cv , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder