Bu Blogda Ara

30 Aralık 2018 Pazar

तोरपा में अर्द्धनिर्मित स्टेडियम को पूरा कराने की मांग की

{content: तोरपा प्रखंड में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए संत जोसेफ हाई स्कूल सागवान मैदान को विकसित कर खिलाड़ियों के लिए अर्द्धनिर्मित स्टेडियम को पूरा कराने के लिए झाविमो जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने उपायुक्त सूरज कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मिश्रा ने कहा कि तोरपा प्रखंड 16 पंचायत का प्रखंड है। जिसमें 80 प्रतिशत आबादी आदिवासी है।

तोरपा वासियों का सभी खेलों के प्रति झुकाव है। प्रखंड में हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल एवं क्रिकेट के क्षेत्र में काफी आगे है। क्षेत्र के खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण मिलने पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रोशन करने की भरपूर प्रतिभा है। जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि तोरपा प्रखंड में एक भी ढंग का खेल मैदान नहीं है। खेल मैदान नहीं रहने के कारण इस क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों को बहुत कठिनाई होती है। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का उजागर जिला एवं राज्य के स्तर पर नहीं कर सकते हैं। उन्होंने संत जोसेफ हाई स्कूल सागवान मैदान की अर्द्धनिर्मित स्टेडियम को पूरा करने की मांग की है। मिश्रा ने कहा कि तोरपा प्रखंड में एक भी ढंग का मैदान नहीं है। जहां खिलाड़ी अपने खेल का अभ्यास कर सके। साथ ही तोरपा प्रखंड वासियों को मॉर्निंग वॉक करने के लिए भी प्रखंड में कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने संत जोसेफ हाई स्कूल सागवान मैदान एवं ब्लाक परिसर में स्थित मैदान का विकसित कर स्टेडियम की दर्जा देने की मांग भी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2AlGlDE , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive