Bu Blogda Ara

30 Aralık 2018 Pazar

12 किमी जर्जर सड़क की आजाद संघ ने श्रमदान कर की मरम्मत

{content: प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र बारेडीह से सिल्ली टीकर रोड टांगटांग मोड़ तक लगभग 12 किलोमीटर जर्जर सड़क का आजाद युवा सेवा संघ के द्वारा रविवार को श्रमदान कर सड़क निर्माण कार्य किया गया। संघ के सदस्य ने बताया कि क्षेत्र में जन समस्या को देखते हुए तत्कालीन विधायक सह मंत्री सुदेश कुमार महतो के प्रयास से सड़क निर्माण कार्य कराया गया था। उसके बाद से सड़क का मरम्मति तक नहीं हो पाने के कारण काफी जर्जर स्थिति में हो गया था। ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की समस्या को लेकर वर्तमान विधायक सीमा देवी से लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास तक समस्या को रखा था। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। संघ ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए श्रमदान से सड़क निर्माण कार्य कराने का निर्णय लिया। मौके पर संघ के राजकुमार मांझी,आनंद सिंह मुंडा, गांर्वधन महतो, मंगल सिंह मुंडा, सुभाष चन्द्र महतो, बीरबल ,राहुल कुमार, शिव सिंह, कांग्रेस महतो, नरसिंह गंझू, नरेश सिंह मुंडा, कृति वास महतो, विलास पातर, डोमा सिंह मुंडा, राजकुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2StCATM , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive