{content:
भास्कर न्यूज| सिकटी (अररिया)
सिकटी, पलासी, जोकीहाट व किशनगंज जिले के टेढागाछ थाना के दर्जनों आपराधिक मामले के आरोपी को शनिवार रात सिकटी थाना क्षेत्र के सीमरवनी गांव में ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। रानीकट्टा गांव निवासी मो. काबुल व अन्य साथियों के साथ सिकटी थाना क्षेत्र के के सीमरवनी गांव निवासी मो. इस्लाम के घर से मवेशी चोरी कर रहा था कि मवेशी खोलते समय गृहस्वामी को पता चल गया। हल्ला किया तो आस-पास के लोग भी पहुंच गए। लोगों को आते देख चोर वहां भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के लिए पीछा किया। लेकिन भागने के दौरान चाेर आलू के खेत में गिर पड़ा। खेत में गिरते ही ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। जबकि उसका सहयोगी फरार हो गया। जोकीहाट पुलिस की सूचना पर डेढ़ माह पूर्व ही रानीकट्टा गांव निवासी मो. काबुल के अर्ध निर्मित पक्का घर से एक बंदूक व 9 कारतूस बरामद किया गया था।
िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
मवेशी खोलते समय हल्ला किया तो लोग पहुंचे
खेत में गिरते ही दबोचा, दूसरा भागने में रहा सफल
ग्रामीणों का गुस्सा उस पर इस कदर फूटा कि उसे पीटकर बेदम कर दिया। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। चौकीदार की सूचना पर सिकटी थानाध्यक्ष राकेश कुमार एसआई जेएन राम, एएसआई डीएन हेबरम, नरेंद्र सिंह आदि पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। सिकटी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि काबुल के सर पर लाठी से गंभीर चोट के निशान थे व दोनों हाथों पर खून के निशान भी थे। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ग्रामीणों द्वारा मवेशी चोर का पीछा करने के दौरान आलू के दांग से टकराने के कारण काबुल गिर गया, जिस कारण ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। मो. काबुल पर सिकटी थाना में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुत्र ने कहा पिता की हत्या के पीछे साजिश
मो. काबुल का पुत्र मो. हातीम ने बताया कि मेरे पिताजी को साजिश के तहत मारा गया है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता जी को रात को कोई कुचहा सीमरवनी गांव ले गया। जहां उसे मारकर सड़क पर रख दिया गया। उन्होंने पुलिस को इस मामले को लेकर जांच कराने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2SroXEE , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder