Bu Blogda Ara

2 Aralık 2018 Pazar

बीच रोड पर खड़ी थी कार तभी एक शख्स डंडा लेकर आया फिर तोड़ दिए शीशे और हेडलाइट....पुलिस स्टेशन पहुंच कर दिया बयान

{content:

धनबाद (झारखंड)। बीच सड़क पर लावारिस खड़ी कार के साथ एक शख्स ने तोड़फोड़ कर दी। हाथ में डंडा लिए सफेद दाड़ी में शख्स गाड़ी के सभी हेडलाइट और शीशे तोड़ रहा है। बीच सड़क पर हुई इस कार की तोड़फोड़ का वीडियो किसी राह चलते आदमी ने बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल ये कार धनबाद के गोविंदपुर थाने से कुछ ही दूरी पर लावारिस अवस्था में बीच रोड पर खड़ी हुई थी। जिसकी सूचना हेमंत यादव नाम के शख्स ने स्थानीय थाने में पुलिस को दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। काफी वक्त से बीच रोड पर खड़ी कार में किसी ने भी झांकने की जहमत नहीं उठाई। बीच रोड पर खड़ी गाड़ी से आने-जाने वालों को भी तकलीफ हो रही थी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर हेमंत ने गाड़ी की तोड़-फोड़ कर दी। कार की लाइट और शीशों को हेमंत ने डंडे से तोड़ दिया। इस तोड़-फोड़ के बाद उस शख्स ने थाने में जाकर बयान भी दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The man, who was unharmed by the unarmed car on the road in Dhanbad, broke the lights and glass
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Qs9juY , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainikbhaskar.com) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive