रांची. धनबाद भाजपा की महिला नेता रविवार को रांची पहुंची। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यहां भी कहा कि भाजपा विधायक ढुल्लू महतो उन्हें 2015 से परेशान कर रहे थे। प्रताड़ित कर रहे थे। जब 12 जब पिछले दिनों हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड टुंडू के गेस्ट हाउस में विधायक द्वारा उनके साथ अश्लील हरकत की गई तब उन्होंने न्याय की गुहार के लिए सामने आना ही मुनासिब समझा है। अब चाहे जितनी भी कठिनाई हो, कोई कितना भी परेशान करे, वह न्याय लेकर रहेगी।
-
उन्होंने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों को दंडित करने की भी मांग की। साथ ही रांची आने के बाद वह भाजपा संगठन के शीर्ष नेताओं से भी ढुल्लू महतो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। हालांकि ढुल्लू महतो द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के पक्ष में वह मीडिया के सामने साक्ष्य नहीं प्रस्तुत कर सकी। यह पूछने पर कि जब तीन साल से ढुल्लू महतो परेशान कर रहे थे तो उनके फोन का कोई ऑडियो है या अश्लील हरकत का वीडियो? उन्होंने कहा नहीं।
-
फोन कॉल्स का डिटेल्स निकालने पर क्लियर होगा कि वह कितना फोन करते थे। लेकिन वह दावे से कह रही है। उसे ढुल्लू और उसके आदमियों में आनंद शर्मा और अयोध्या ठाकुर ने भी काफी परेशान किया है। सांसद रवींद्र पांडेय के इशारे पर ढुल्लू पर आरोप लगाने की बात पर उन्होंने कहा कि सांसद और उसके बेटे के साथ अगर उसका कोई संबंध है तो इसका प्रमाण दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा किसी तरह का फोन डिटेल्स सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस वहां धृतराष्ट्र बनी हुई है। कमला ने कहा कि आज विधायक के गुर्गे उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। उसकी दुकान बंद हो गई है। बच्चे डर से स्कूल नहीं जा रहे हैं। यहां तक कि भाजपा की भी छिछालेदर हो रही है। उन्होंने यह भी धमकी दी कि लोग उन्हें जितना कमजोर करने की कोशिश करेंगे, उतना ही वह मजबूत होकर उभरेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2DUbOzA , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder