रांची। राजधानी में पिछले सात माह से ऑनलाइन सेक्स का बाजार चल रहा था। इसके लिए वेबसाइट बनाकर लोगों के बीच लड़कियों की सप्लाई की जा रही थी। साइट पर वाट्सएप नंबर भी जारी किया गया। इस नंबर से लड़कियों की फोटो और रेट बताई जाती थी। सौदा तय होने के बाद संबंधित ठिकानों तक लड़कियों को पहुंचाया जाता था।
यह खेल बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के रश्मि रेसिडेंसी में पिछले सात माह से चल रहा था। पुलिस को इसकी भनक लगते ही छापेमारी कर तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती पूछताछ में तो सभी ने खुद को पति-पत्नी बताया। बाद में स्वीकारा कि वे लोग सेक्स रैकेट चलाते हैं और गिरोह का सरगना मोहित सिंह है। पुलिस सरगना की तलाश कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार निर्मल विश्वास और दिनेश सेठ समेत तीनों महिलाओं को शनिवार को जेल भेज दिया।
वसूले जाते थे 3 से 12 हजार रुपए
गिरोह के सदस्य शहर में अलग-अलग जगहों पर लड़कियों की सप्लाई करते हैं। इसके लिए 3 से 12 हजार रुपए वसूला जाता है। कुछ लोगों को गिरोह के लोगों के तरफ से ही फ्लैट उपलब्ध कराया जाता था। गिरोह में ज्यादा बंगाल और ओडिशा की लड़कियों को रखा जाता है।
हॉस्टल-लॉज में रहने वाले छात्र थे टारगेट
पिछले कुछ माह में ही यह गिरोह छात्रों के बीच भी पैर पसार चुका है। हॉस्टल-लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले कई छात्र भी इस गिरोह के माध्यम से लड़कियों तक पहुंच चुके थे। वेबसाइट पर लड़कियों के साथ डेटिंग करने से लेकर टूर पर जाने तक की सर्विस की जानकारी ऑनलाइन दी जाती थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2DY3qPD , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder