Bu Blogda Ara

1 Aralık 2018 Cumartesi

हर घर को 2021 के बाद मिलेगा 24 घंटे पानी, 290 करोड़ रुपए की लागत पर एलएंडटी को मिला काम

{content:

संतोष चौधरी,रांची.राजधानी में स्थित 2 लाख से अधिक घरों में वर्ष 2021 के बाद 24 घंटे पाइपलाइन से पानी मिलेगा। अगले साल जनवरी से जलमीनार बनाने का काम शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने अम्रृत योजना के तहत शहर के जोन वन में सप्लाई पाइपलाइन बिछाने और 14 नए वाटर टावर बनाने के लिए 3 साल का समय निर्धारित किया।

जोन वन का काम एलएंडटी को दिया गया है। नगर विकास विभाग की एजेंसी जुडको की ओर से निकाले गए टेंडर में एलएंडटी एल वन हुई थी। जोन वन के काम पर 290 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नगर विकास विभाग वाटर सप्लाई स्कीम जोन वन के लिए 264 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी थी। टेंडर में अधिक पैसा कोट होने की वजह से खर्च में 26 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई है।

रातू रोड, लालपुर व हरमू में पानी की समस्या होगी दूर
शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्र विद्यानगर और हरमू कॉलोनी के अधिकतर क्षेत्रों में पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंची है। रातू रोड, पिस्का मोड़, पंडरा रोड में जलमीनार की संख्या कम होने से अंदर के मुहल्लों में पानी नहीं पहुंचता। 60 प्रतिशत मुहल्लों में सप्लाई पाइपलाइन बिछी हुई है, लेकिन प्रेशर नहींं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लालपुर, वर्दमान कंपाउंड, मधुकम सहित अन्य मुहल्लों में भी यह समस्या है।

शॉर्ट टर्म योजना

वर्षों तक पानी के लिए रहेगी महामारी
जलापूर्ति योजना 2020 तक लागू करनी थी, लेकिन डीपीआर बनाने और टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने में एक वर्ष का समय लग गया। इस कारण प्रोजेक्ट अब 2021 में पूरा होगा। ऐसे में अगले 3 वर्षों तक शहर की बड़ी आबादी को पानी के लिए भटकना पड़ेगा। इस वर्ष गर्मी में भूगर्भ जल स्तर काफी नीचे जाने और अनियमित जलापूर्ति से बड़ी आबादी प्रभावित हुई थी। ऐसी ही स्थिति अगले 3 वर्षों तक रहेगी।

लौंगटर्म योजना

2037 तक सभी वार्डों को पानी पिलाने के लिए शहर को 36 जोन में बांटे गए

शहर के लोगों को वर्ष 2037 तक पानी पिलाने के लिए सभी वार्डों को जोन वाइज बांटा गया है। कुल 36 जोन बनाकर पाइपलाइन का नेटवर्क बिछेगा। सभी गली-मुहल्लों तक डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछेगी। वर्तमान और प्रस्तावित डिस्ट्रीब्यूशन लाइन 858 किलोमीटर लंबी हो जाएगी। वर्तमान में 22 जलमीनार से पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे हमेशा लो प्रेशर बना रहता है। अधिकतर घर में प्रेशर के साथ पानी नहीं पहुंचता, इसलिए लोग मोटर का इस्तेमाल करते हैं। जोन वन का काम होने से 14 जलमीनार बनेंगे। इससे लो प्रेशर के साथ पानी आने की समस्या दूर हो जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Every house will get 24 hours water after 2021
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2AIItoe , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive